Saturday , 11 July 2026
Breaking News

अब सोशल मीडिया चलाने के लिए करना होगा KYC

नई दिल्ली: अगर आप इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में इसके लिए KYC (Know Your Customer) अनिवार्य हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक संसदीय समिति ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूजर पहचान सत्यापन के लिए कड़े नियम लागू करने की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि सोशल मीडिया, डेटिंग और गेमिंग ऐप्स पर KYC-बेस्ड ऑथेंटिकेशन जरूरी किया जाना चाहिए।

Now you will have to do KYC to use social media.

इसका उद्देश्य खासकर महिलाओं और नाबालिग यूजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाना है। बताया गया है कि समिति ने गृह मंत्रालय और IT मंत्रालय को अपने सुझाव भेजे हैं। इनमें फेक प्रोफाइल, फ*र्जी पहचान और ऑनलाइन हैरे*समेंट को रोकने के लिए यूजर वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की बात कही गई है। साथ ही, नियमित अंतराल पर वेरिफिकेशन और शिकायत मिलने पर संदिग्ध यूजर्स को “हाई-रिस्क” कैटेगरी में डालने का भी प्रस्ताव है।

डेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त लाइसेंस नियम और एज वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने की भी सिफारिश की गई है, ताकि अनुचित कंटेंट तक पहुंच सीमित की जा सके। ये सुझाव ऐसे समय में आए हैं, जब साइबर क्रा*इम के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ट्रोलिंग, स्टॉकिंग और AI के जरिए बनने वाले डीपफेक वीडियो जैसी घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। समिति का मानना है कि मजबूत वेरिफिकेशन सिस्टम और तेज ग्रीवेंस मैकेनिज्म से इन समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

School neighbors road parking bhagwatgarh Sawai Madhopur 08 July 26 Vikalp Times

रास्ते और पार्किंग को लेकर स्कूल व पड़ोसियों के बीच विवाद, एक-दूसरे पर आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के भगवतगढ़ स्थित मां भारती सीनियर सैकेंडरी स्कूल …

Sawai Madhopur Is this how underpasses are built Crores spent, no drainage public hardship guaranteed Vikalp Times

सवाई माधोपुर: क्या ऐसे बनते हैं अंडरपास? करोड़ों खर्च, पानी निकासी नहीं, जनता की परेशानी तय!

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के रेलवे अंडरपासों (Railway underpasses) में इंजीनियरिंग (Engineering) और …

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway ahead of Nitin Gadkari's visit kota Vikalp Times

नितिन गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौ*त, 4 घायल

कोटा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे …

Shocking revelation in RTI Questions raised over tree cutting in Sawai Madhopur Vikalp Times

RTI में चौंकाने वाला खुलासा: सवाई माधोपुर में पेड़ कटाई पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में विकास कार्यों और अन्य कारणों से लगातार …

Hemraj Meena Kundera Police Station Mahapanchayat Sawai Madhopur Vikalp Times

हेमराज मीणा मामला : महापंचायत के बाद होगा कुंडेरा थाने का घेराव

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज मीणा भूप्रेमी से जुड़े प्रकरण को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !