नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मध्य पूर्व के युद्ध से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस और दूसरी जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। पीएम मोदी ने शनिवार को जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। यहां सभा को संबोधित करते हुए मध्य पूर्व में चल रही जंग का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा की आप सभी देख रहे हैं कि दुनिया कितनी चिंतित है। पिछले एक महीने से पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है।
इस युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस और दूसरी जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। हर देश इससे निपटने की कोशिश कर रहा है। हमारा भारत भी अपने नागरिकों की ताकत के भरोसे करके पूरी शक्ति से इस संकट का सामना कर रहा है। जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है, वहां से भारत बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस मंगवाता है।
इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे आम परिवारों और हमारे किसानों पर इस संकट का बोझ न पड़े। उन्होंने आगे कहा की मैं उत्तर प्रदेश और पूरे देश की सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करता हूं कि ऐसे समय में कोई भी बयान न दें जिससे देश का नुकसान हो। भारत सरकार की नीतियां हमेशा देश के हित को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
