Saturday , 11 July 2026
Breaking News

गंगा में नहाने गए 7 बच्चे, गहराई बनी मौ*त का जाल, 4 की डूबकर दर्दनाक मौ*त

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज (Prayagraj) से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुनानगर जोन के मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह सात बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, पांच परिवारों के ये सात बच्चे सुबह करीब 10:30 बजे गंगा में स्नान करने पहुंचे थे।

Bampur Ganga Ghat Prayagraj UP News 27 March 2026

नहाने के दौरान अचानक सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। मछुआरों ने मोहित (13), दिव्यांशु (16) और अमन (9) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कुनाल (12), निहाल (10), दीपक (17) और ऋषभ (10) गंगा की तेज धारा में बह गए। काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों के श*व बरामद कर लिए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।

डीसीपी यमुनानगर जोन विवेक चंद्र यादव के अनुसार, सभी श*वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मांडा थाना प्रभारी माधव प्रसाद त्रिपाठी और भारतगंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। एक साथ चार बच्चों की मौ*त से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway ahead of Nitin Gadkari's visit kota Vikalp Times

नितिन गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौ*त, 4 घायल

कोटा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे …

Shocking revelation in RTI Questions raised over tree cutting in Sawai Madhopur Vikalp Times

RTI में चौंकाने वाला खुलासा: सवाई माधोपुर में पेड़ कटाई पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में विकास कार्यों और अन्य कारणों से लगातार …

Microsoft announces 4,800 job cuts Tech News Vikalp Times

Microsoft ने 4,800 नौकरियां खत्म करने का किया ऐलान, टेक जगत में मचा हड़कंप 

नई दिल्ली: वैश्विक आईटी कंपनी (Global IT company) माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने कुल कार्यबल का …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !