Tuesday , 19 May 2026
Breaking News

संकट खत्म या शुरू? पेट्रोल-डीजल और गैस पर PM मोदी के बयान ने बढ़ाई उलझन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मध्य पूर्व के युद्ध से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस और दूसरी जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। पीएम मोदी ने शनिवार को जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। यहां सभा को संबोधित करते हुए मध्य पूर्व में चल रही जंग का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा की आप सभी देख रहे हैं कि दुनिया कितनी चिंतित है। पिछले एक महीने से पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है।

 

What did PM Modi say on the 'crisis' of petrol, diesel and gas

 

 

इस युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस और दूसरी जरूरी चीजों का संकट पैदा हो गया है। हर देश इससे निपटने की कोशिश कर रहा है। हमारा भारत भी अपने नागरिकों की ताकत के भरोसे करके पूरी शक्ति से इस संकट का सामना कर रहा है। जिस क्षेत्र में युद्ध हो रहा है, वहां से भारत बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस मंगवाता है।

 

 

 

इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे आम परिवारों और हमारे किसानों पर इस संकट का बोझ न पड़े। उन्होंने आगे कहा की मैं उत्तर प्रदेश और पूरे देश की सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील करता हूं कि ऐसे समय में कोई भी बयान न दें जिससे देश का नुकसान हो। भारत सरकार की नीतियां हमेशा देश के हित को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Weather Update Uttar Pradesh rajasthan bihar haryana madhya pradesh 14 May 26

UP में आंधी-तूफान से 94 मौ*तें, 80kmph की रफ्तार में युवक उड़ा, राजस्थान में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश: देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। उत्तर …

Gold and silver prices rise as import tariffs rise

इंपोर्ट टैरिफ बढ़ते ही सोना-चांदी की कीमतों में आग

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोने (Gold) और चांदी (Silver) पर इंपोर्ट टैरिफ (Import Duty) …

Sawai Madhopur Police came into the field to curb road accidents

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मैदान में उतरी पुलिस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur) द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और …

Khan Sir gets angry over NEET Exam Cancelled

NEET पेपर लीक पर भड़के खान सर, बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले …

Akhilesh Yadav is heartbroken by the passes of his brother Prateek Yadav.

भाई प्रतीक यादव के निधन से टूटे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने भाई प्रतीक यादव (Prateek …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !