Thursday , 9 July 2026
Breaking News

दीनी और दुनियावी शिक्षा दोनों जरूरी : प्रोफेसर नईम फलाही

बारां: राजस्थान के बारां (Baran) जिले के अंता में ईदगाह (Eidgah) कमेटी द्वारा आयोजित दीनी कंपटीशन अवार्ड (Competition Award) एवं गाइडेंस प्रोग्राम (Guidance Program) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम ईदगाह कमेटी के सदर हाजी रसूल मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि इसका संयोजन रईस अहमद और सह-संयोजन रफीक अली ने किया।

 

Religious and worldly education are necessary ​​Professor Naeem Falahi

 

कमेटी के प्रवक्ता फिरोज अंसारी और सदाकत अली ने बताया कि 17 मई 2026 को आयोजित दीनी कंपटीशन परीक्षा में कुल 248 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा परिणाम घोषित करने और विद्यार्थियों को शिक्षा (Education) संबंधी मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज शाहिद रजा, इमाम जामा मस्जिद द्वारा कुरान की तिलावत से हुई। इसके बाद राजस्थान मुस्लिम फोरम के सदस्य मोहम्मद रिजवान खान ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने समाज के जिम्मेदार लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में समाज के होनहार विद्यार्थियों का सहयोग करना बेहद जरूरी है, ताकि वे सरकारी नौकरियों और अन्य क्षेत्रों में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करा सकें।

 

 

मुख्य अतिथि प्रोफेसर नईम फलाही, पूर्व संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार, ने अपने संबोधन में कहा कि इस्लाम में दीनी और दुनियावी शिक्षा दोनों को समान महत्व दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के माध्यम से समाज और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

 

वहीं, मुख्य अतिथि काजी जुबेर अहमद, शहर काजी कोटा, ने शिक्षा को हर व्यक्ति के लिए जरूरी बताते हुए खासतौर पर छात्राओं को इस्लामी दायरे में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शहर काजी अंता जमील मोहम्मद भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सदर हाजी रसूल मोहम्मद ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अखलाक खान और रईस अहमद ने संयुक्त रूप से किया।

 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ए कैटेगरी में जहरा खान प्रथम, मोहम्मद अर्श अंसारी द्वितीय और जिक्रा बी तृतीय स्थान पर रहीं। बी कैटेगरी में फातिमा प्रथम, मोहम्मद इशान द्वितीय और आसिफा अंसारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सी कैटेगरी में औसाफ ने प्रथम, मोहम्मद अनस ने द्वितीय और सायमा अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

सभी 248 प्रतिभागियों को विभिन्न समाजसेवियों और सहयोगकर्ताओं की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी, समाजसेवी, पत्रकार और अंता क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक और मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign Tree Plantation Program Held at RTU Kota Vikalp Times

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान : आरटीयू में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

कोटा: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (Rajasthan Technical University) परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ (Ek …

Do you also drink energy drinks Then this news is for you Food Safety Baran Vikalp Times

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, तो ये खबर आपके लिए है

बारां: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway ahead of Nitin Gadkari's visit kota Vikalp Times

नितिन गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौ*त, 4 घायल

कोटा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !