नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर तीखा ह*मला बोला है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से देश में आर्थिक संकट और महंगाई बढ़ने की चेतावनी दे रहे थे, लेकिन उस समय पीएम मोदी (PM Modi चुनाव में व्यस्त थे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सरकार धीरे-धीरे ईंधन की कीमतें बढ़ाकर आम जनता की जेब पर बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के दाम बढ़ा दिए गए और आने वाले समय में यह बढ़ोतरी जारी रह सकती है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार चुनाव के दौरान बड़े वादे करती है, लेकिन बाद में आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बढ़ती कीमतों को आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ाने वाला कदम बताया।
गौरतलब है कि सोमवार को सरकार ने पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 2 रुपये 61 पैसे और डीज़ल में 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसके बाद देशभर में ईंधन की नई कीमतें लागू हो गई हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया