उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में सेना (Indian Army) के ब्रिगेडियर (Brigadier) की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को पूर्व सैनिकों (Retired Indian Army Officers) की सतर्कता से पकड़ लिया गया। मामला शहीद संग्रहालय के पास का है, जहां सेना की वर्दी में घूम रहे युवक पर मौजूद पूर्व सैनिकों को संदेह हुआ। पूर्व सैनिकों ने युवक को रोककर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस (UP Police) को मौके पर बुलाया गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार कर लिया कि वह सेना का अधिकारी नहीं है और फ*र्जी तरीके से ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहा था। आरोपी की पहचान आर्यन वर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मां का सपना है कि वह सेना में अधिकारी बने। वह दिल्ली (Delhi) में सेना की तैयारी कर रहा है, लेकिन परिवार को बता रखा है कि वह ब्रिगेडियर बन चुका है।
इसी वजह से वह वर्दी पहनकर घूमता था। जानकारी के अनुसार, युवक के पास से एक कार भी बरामद हुई है, जिस पर सैन्य अधिकारी की तरह स्टार लगा हुआ था। फिलहाल सेना ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Uttar Pradesh Viral News
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया