ब्रिटेन / Britain: ब्रिटेन (United Kingdom) के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर (PM Keir Starmer) ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स पर प्रति*बंध लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पूर्ण प्रतिबंध ही सबसे बेहतर विकल्प है।

सरकार के अनुसार यह नियम 2027 की शुरुआत से लागू किया जाएगा। इसके दायरे में स्नैपचैट (Snapchat), टिकटॉक (Tiktok), यूट्यूब (Youtube), इंस्टाग्राम (Instagram), फेसबुक (Facebook) और एक्स (X) जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल होंगे। हालांकि व्हाट्सऐप (Whatsapp) और सिग्नल को इस प्रति*बंध से बाहर रखा गया है।
ब्रिटिश सरकार (UK Government) को उम्मीद है कि इस संबंध में आवश्यक कानून क्रिसमस से (Christmas) पहले पारित हो जाएगा। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया पिछले वर्ष इस तरह का प्रतिबंध लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बना था।
Prime Minister of United Kingdom । Britain । Keir Starmer । Social Media । Facebook । Instagram । Insta । Youtube । X । Tiktok । Global News। Vikalp Times
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया