सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के सवाई माधोपुर जंक्शन (Sawai Madhopur Junction) पर शनिवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट (Ticket) और अनियमित यात्रा (Travel by Train) करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 40 मामलों में कुल 32,130 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मुख्य टिकट निरीक्षक हनुमान मीना ने बताया कि यह अभियान स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) राकेश पिप्पल, हनुमान मीना, श्रीफूल मीना तथा टीटीई के.के. मीना, कुंजी लाल मीना, देवेंद्र मीणा, शिवचरण मीणा, रामविलास मीना और विजय सिंह सहित टिकट जांच कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्रवाई के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का भी सहयोग रहा।
अभियान का पर्यवेक्षण स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा, वाणिज्य निरीक्षक आतिश माहेश्वरी तथा वरिष्ठ लेखा यातायात निरीक्षक ने किया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष टिकट जांच अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया