Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

निशात को पीएचडी की उपाधि

सवाई माधोपुर जिले के बहतेड़ गाँव निवासी निशात बानो पत्नी इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने कोटा विश्वविद्यालय कोटा से पीएचडी (डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की है। यह उपाधि उनके शोध कार्य “मुनव्वर राना शख़्सियत और अदबी खिदमात” विषय पर शोधकार्य पूर्ण करने पर विश्वविद्यालय की ओर से 25 नवंबर को प्रदान की गई।

Dr. Nishat Bano Sawai Madhopur
निशात बानो ने अपना शोध कार्य राजकीय जेडीबी आर्ट्स कॉलेज कोटा की असोसिएट प्रोफेसर एवं उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. नादिरा ख़ातून के निर्देशन में पूर्ण किया। शोध कार्य का मूल्यांकन एवं साक्षात्कार 18 नवंबर 2020 को ही संपन्न कर लिया गया था।
निशात अपनी उपलब्धियों का श्रेय विशेष रूप से उनके ससुर डॉ. मोहम्मद नईम (संयुक्त शासन सचिव, राजस्थान सरकार) को देती हैं जिनके कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा से यह शोध कार्य संभव हो सका है। साथ ही उन्होंने अपनी माता आरिफा बानो, पिता अख़्तियार अहमद (प्राचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय), पति इंजीनियर ज़ियाउल इस्लाम (संयोजक-सवाई माधोपुर एप, विकल्प टाइम्स) सहित परिवार के सभी सदस्यों का शोधकार्य के दौरान उनका उत्साहवर्धन करने हेतु आभार प्रकट किया।
चूंकि निशात राजस्थान के खेलदार समाज की पहली महिला हैं जिन्होंने पीएचडी की उपाधि हासिल की है, इस उपलब्धि को बेहद हर्ष का विषय बताते हुए समाज के पंच-पटेलों ने भी उन्हें इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

ITI Admission 2026 Apply online for Chauth ka Barwara by July 23 Sawai Madhopur Vikalp Times

आईटीआई एडमिशन 2026: चौथ का बरवाड़ा में 23 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चौथ का बरवाड़ा (Chauth …

Sawai Madhopur Police takes a major step regarding women's safety Vikalp Times

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस ने उठाया बड़ा कदम!

सवाई माधोपुर: महिलाओं और बालिकाओं (Women Safety) की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के …

madrasa board scrapped in uttarakhand Vikalp Times CM Pushkar Singh Dhami

मदरसा बोर्ड खत्म, नई शिक्षा व्यवस्था शुरू! जानिए क्या-क्या बदला

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज से यानि 1 जुलाई से मदरसा शिक्षा (Madrasa Education) व्यवस्था में …

Professor Mukesh Meena Sawai Madhopur four of his students selected for RPSC Vikalp Times

सवाई माधोपुर के प्रोफेसर मुकेश मीना ने कर दिखाया कमाल, चार छात्रों का एक साथ RPSC में चयन

सवाई माधोपुर/उदयपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) (Udaipur) के विज्ञान (Science) महाविद्यालय …

NTA Mistake NEET Re Exam Nagpur student allotted exam centre in Abu Dhabi Vikap Times

NTA का एक और कारनामा: NEET छात्र को अबूधाबी में मिला परीक्षा केंद्र

नागपुर / NEET Re-Exam 2026 : NEET-2026 री-एग्जाम से ठीक पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !