Friday , 24 April 2026
Breaking News

11 केवी लाइन का तार टूटने से सास बहू की हुई मौ*त

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur : जिले की बामनवास (Bamanwas) विधानसभा क्षेत्र की पांच्या की ढाणी में गत शनिवार रात लगभग 7 बजे 11 केवी लाइन का (11KV Wire Line) तार टूट कर गिर जाने से दो महिलाओं की मौ*त हो गई है तथा पीड़ित परिवार की झोपड़ी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद बामनवास पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और दोनों श*वों को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। बिजली की लाइन के बारे में बिजली विभाग (Energy Department) को अवगत कराने के बाद भी लाइन की मरम्मत नहीं की गई। रविवार सुबह जब प्रशासन ने मांगे नहीं मानी तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएचसी के सामने जाम लगाकर प्र*दर्शन करना शुरू किया।

 

 

Mother-in-law and daughter-in-law 11 KV line wire Bamanwas Sawai Madhopur News

 

 

 

भाजपा (BJP) विधायक प्रत्याशी रहे राजेंद्र मीणा ने बताया कि पांच्या की ढाणी में हरेती मीना खेत पर अपनी झोपड़ी बनाकर रहता था। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हरेती की पत्नी मनभर व बहु सीमा की मौ*त हो गई है। पीड़ित परिवार की राजस्थान सरकार से हर संभव मदद करने की कोशिश करूंगा।

 

 

बिजली विभाग के एक्सईएन के सामने ग्रामीणों ने 50 लाख व पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। जिस पर उन्होने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। डॉक्टर ने श*व का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Major action in Toyota showroom Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर में बड़ा एक्शन: टोयोटा शोरूम सील, 5 कारें जब्त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में परिवहन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते …

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !