Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले के लगभग 80 प्रतिशत गांव हुए कोरोना मुक्त

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन का कुशल नेतृत्व, चिकित्साकर्मियों की जी तोड मेहनत, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं जिले के लोगों द्वारा प्रदर्शित किया गया। धैर्य, अनुशासन तथा कोरोना गाइडलाइन की पालना का परिणाम यह रहा कि जिला कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई को जीतने की ओर अग्रसर है। सरकारी सूत्रों के अनुसार आज 25 मई के आंकड़ों के अनुसार जिले में लगभग 80 प्रतिशत गांव कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और अब 778 गांव एवं तीन नगरीय निकायों में से केवल 165 में ही कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।
25 मई तक के डेटा के अनुसार मई माह में ही 5156 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें से अधिकांश पॉजिटिव रिकवर होने के बाद अब जिले में केवल 450 पॉजिटिव एक्टिव केस कोरोना के बचे है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा पल पल की जानकारी लेने तथा पूरी सक्रियता से जिले की मॉनिटरिंग के साथ व्यवस्थाएं करने, गाइडलाइन की पालना के लिए लोगों को जागरूक करने तथा अधिकारियों की टीमों को सक्रिय कर गाइडलाइन की पालना करवाने, पुलिस द्वारा गाइड लाइन की पालना के लिए सख्ती दिखाने तथा लोगों द्वारा सतर्कता दिखाते हुए शादी विवाह समारोह स्थगित करने या केवल अनुमत 11 लोगों की उपस्थिति में गाइडलाइन का सजगता से पालन करने का नतीजा यह रहा कि जिले में एक्टिव केस कम होते गए। अब जिले में केवल 162 गांव एवं सवाई माधोपुर, गंगापुर एवं बामनवास तीनों नगरीय निकाय में ही कोरोना के एक्टिव संक्रमित बचे है। इनमें से भी अधिकांश गांवों में दो से अधिक कम ही केस है। इसी प्रकार सगजता दिखाते रहे तथा लापरवाही नहीं बरती तो शीघ्र ही सवाई माधोपुर जिला कोरोना से लड़ी जा रही जंग को जीतने की ओर अग्रसर है।

जिले में इस प्रकार है एक्टिव केस:- जिले के 778 गांवों में से बामनवास उपखंड के 35 गांव, बौंली उपखंड के 23 गांव, चौथ का बरवाड़ा उपखंड के 11 गांव, गंगापुर सिटी उपखंड के 25 गांव, खंडार उपखंड के 24 गांव, मलारना डूंगर के 13 एवं सवाई माधोपुर उपखंड के 34 गांवों में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस बचे है। इनमें सवाई माधोपुर, गंगापुर एवं बामनवास नगरीय निकाय भी शामिल है। इनके अलावा शेष बचे 613 गांव कोरोना संकमण से मुक्त हो चुके है।

इन गांवों में ही है कोरोना के एक्टिव केस:- उपखंड बामनवास के सुकार, गढ़ अमावरा, बडीला, बैराड़ा, बामनवास, बामनवास कलां, बामनवास खुर्द, गुर्जर कोलेता, बरनाला, भावरा, कुंअगावं, मण्डल गांव, गुगेर कॉलेता, भावड़, सोजीपुरा, जाहिरा, भीटोली, कोहली प्रेमपुरा, बाढ़ कोयला, भोताई, लिवाली, मांडल गांव, अभयपुरा, जगरामपुरा, मीना कॉलेता, नारोली चौड़, गुर्जर ठिकरिया, दनता सूती, रिवाली, राधेकी, शफीपुरा, सिरसाली, सितोड़, रामसिंहपुरा, सुन्दरी में एक्टिव केस है।

इसी प्रकार बौंली के बड़ागांव, बपूई, बांसटोडरा, बौंली, हनुत्या, पूरागुलाबसिंह, भारजा नदी, मुकन्दपुरा, थड़ी, खिरनी, भनयपुरा, खेड़ा, लाखनपुर, गटोदा, हरसोती, मामडोली, पुनेता, मित्रपुरा, मोरन, पीलूखेड़ा, शेषा, अनियाला, मानोली।

इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा के बलरिया, गडवास, भगवतगढ़, बांसड़ा, चौथ का बरवाड़ा, सोदानपुरा, कुस्तला, चौनपुरा, देवली, सारसोप, शेरपुर आदि।

About 80 percent of the villages of sawai madhopur became Corona free

इस प्रकार गंगापुर सिटी के धोदूपुरा, अमरगढ़ चौकी, बाडोली, बगलाल, गंगापुर यूआरबीएन, बाढ़ रामेसर, खण्डीप, मीना बाड़ौदा, नाबाजीपुरा, नौगांव, पीलोदा, शिवपुरा, मोतीपुरा, श्यारोली, खैरदा थाना, शेखपुर, कोठड़ीए, तलावड़ा, चाकड़ा थाना, गश्तीपुरा, खाटीपुरा, खेड़ली, सुलतानपुरा, वजीरपुर, गश्तीपुरा आदि।

इसी प्रकार खण्डार के अनियाला, बहरावण्ड़ा खुर्द, बड़ौद, खातोली, जेतपुर, छाण, दौलतपुरा, बसोकलां, गण्डावर, जयसिंहपुरा, हजमखेड़ी, खण्डार, खण्डेवला, वीरपुर, देविच, धर्मपुरी, मीनाखेड़ी, सेवती, फलौदी, जाखोदा, कबीरपुर, लक्ष्मीपुरा, रवांजना डूंगर, टोडरा आदि।

इसी प्रकार मलारना डूंगर के पुरा जोलन्दा, बहतेड़, भूखा, बिच्छीदौना, बिलोली, पनियाला, मलारना चौड़ा, मलारना डूंगर, श्रीपुरा, करेल, पीपलवाड़ा, सांकड़ा, रामड़ी आदि।

इसी प्रकार सवाई माधोपुर के दुब्बी, अनियाला, मोहनपुरा, बाडोलास, पाड़ली, उलियाणा, भूरी पहाड़ी, चकेरी, डेकवा, धमूण, दोबड़ा कलां, डूंगरी, बुसानकलां, गम्भीरा, जीनापुर, जवाड़, करमोदा, खजूर, लोदीपुरा, खिलचीपुर, कुण्डेरा, कुस्तला, मैनपुरा, आरामपुरा, नींदडदा, खाटकलां, पीपलवाड़ा, घुड़ासी, रांवल, रावल, कुतलपुरा, सूरवाल, सुनारी आदि गांव में एक-एक, दो-दो एक्टिव केस है।

जिला कलेक्टर राजेश किशन का कहना है की जिले के 80 प्रतिशत गांवों में कोरोना के एक भी एक्टिव केस नहीं हैं। लगातार बरती गई सावधानियों एवं प्रोटोकॉल की पालना करते हुए हम शीघ्र ही कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई को जीतने की ओर अग्रसर है। इस स्तर पर लोगों से आग्रह है कि वे किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। गाइडलाइन का पालन करें तथा सतर्कता व सावधानी बरतें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

Sending a WhatsApp message will now cost 14 paise Vikalp Times

WhatsApp मैसेज भेजने पर अब लगेंगे 14 पैसे, जानें किस पर होगा असर

Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा …

Major update on Panchayat election dates Preparations underway for voting in 4 phases in Rajasthan Vikalp Times

पंचायत चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट! 4 चरणों में मतदान की तैयारी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायत राज संस्थाओं (Panchayati Raj Election) के चुनाव को लेकर तैयारियां …

Banks to open on Sunday, followed by a three-day strike. find out the reason Vikalp Times

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर लगातार 3 दिन हड़ताल, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: देशभर में बैंकिंग सेवाओं (Baking Services) पर असर पड़ने वाला है। यूनाइटेड फोरम …

The dream home has become a reality Kamlesh meena's family has received a permanent home in bamanwas Vikalp Times

जिस घर का सपना था, वो हुआ पूरा! कमलेश के परिवार को मिला पक्का आशियाना

सवाई माधोपुर: पंचायत समिति (Panchayat Samiti) बामनवास (Bamanwas) की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा (Phulwara) निवासी कमलेश …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !