Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शौचालय निर्माण राशि गबन मामले में अंतर्राज्यीय गैंग का मुख्य आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने बीडीओ की एसएसओ आईडी हैक कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाली राशि का राज्य स्तर पर 13 जिलों में लाखों रूपयों का अपने खातों में ट्रांसफर कर गबन करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के मुख्य सरगना को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दीपचन्द विकास अधिकारी पंचायत समिति मलारना डूंगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पंचायत समिति मलारना डूंगर के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन योजना में निर्मित कराये जाने वाले व्यक्गित शौचालय के लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 12000 रूपए राशि का भुगतान ऑनलाईन प्रक्रिया से योजना के राज्य स्तरीय खाते से किया जाता है जो ओटीपी के माध्यम से होता है। लेकिन चार लाभार्थियों का भुगतान बिना ओटीपी आए फर्जी तरीके से हो गया।

 

 

इस पर प्रकरण 73/2022 धारा 420, 120बी आईपीसी व 66सी, 66डी आईटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस ने बताया कि अन्य जिलों में पंचायत समितियों में भी इसी तरह के मामले सामने आने पर मामले की जांच के लिए सरकार ने एसओजी को भी निर्देशित किया था। मामले में मुख्य आरोपी शिशपाल उर्फ सुभाष जाणी पुत्र बाबूराम बिश्नोई निवासी राजीव नगर बरजासर थाना लोहावट  जिला जोधपुर ग्रामीण को प्रोडक्शन वारन्ट के जरिए जिला कारागृह भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया गया।

 

accused in toilet construction money embezzlement arrested on production warrant

 

शिशपाल व इसके साथी कोजाराम व गोरधन राम ने मिलकर अवैध तरीके से राजस्थान के कई पंचायत समितियों के खण्ड विकास अधिकारियों की एसएसओ आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर एसएसओ आइ्रडी के माध्यम से ई-पंचायत व एसबीएम के सर्वर में प्रवेश कर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण हेतु दी जाने वाली सब्सिडी राशि 12000 रूपये प्रत्येक को अपने व अपने परिवार व सहयोगियों के बैंक खातों में सरकारी राज्य स्तरीय बैंक खाते से लाखों रूपये ऑनलाईन ट्रांसफर कर निकाल लिए। मुख्य आरोपी व गोरधन राम दोनों ग्राम पंचायत में नरेगा में मेट का काम करते थे।

 

 

इस कारण इनका पंचायत समिति फलौदी (जोधुपर) व घंटियाली (जोधुपर) में आना जाना था जहां से इन्होनें प्रक्रिया को समझा व बीडीओ एसएसओ आईडी व पासवर्ड चुराये। इसके अतिरिक्त आरोपी की ई-मित्र की दुकान है जिससे ये सरकारी कार्यों को कम्प्यूटर पर करने में माहिर हैं। तीनों ने मिलकर जिला टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, अलवर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर, गंगानगर, दौसा, बीकानेर, बांसवाड़ा एवं भरतपुर व अन्य जिलों की पंचायत समितियों से लाखों रूपयों की राशि का गबन किया गया है। इनके विरूद्ध पूर्व मे धोखाधड़ी, गबन, बलात्कार व परीक्षा अधिनियम के मामले राज्य के लगभग 13 जिलों के 17 पुलिस थानों में दर्ज हैं।

 

शबरी ऑर्गेनिक

 

शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

 

Shabri Mithaas

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !