Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

सवाई माधोपुर:-  शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई हैं। प्राचार्य डाॅ. गोपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में अध्यापन के साथ -साथ छात्रों के सर्वागीण विकास के लिये एन.एस.एस. एन.सी.सी. खेल-कूद व राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त समस्त प्रकार की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती है।

 

 

ऑन लाइन प्रवेश नोडल अधिकारी कमलेश कुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष (सेमेस्टर -प्रथम ) के ऑनलाइन आवेदन पत्र 10 जून से भरे जा रहे हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 जून है। आवेदन पत्रों के ऑनलाइन वेरिफिकेशन के पश्चात महाविद्यालय द्वारा अन्तिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 24 जून को किया जाएगा।

 

Admission process started in Shaheed Captain Ripudaman Singh Government College Sawai Madhopur

 

 

 

अन्तिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची में स्थान पाये हुए अभ्यार्थियों द्वारा डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं ई-मित्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करवाना होगा। शुल्क जमा करवाने के उपरान्त महाविद्यालय द्वारा प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 28 जून को किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से प्रवेश के लिए जन आधार कार्ड में अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम एवं जन्म तिथि आदि में कोई त्रृटि हो तो उसे शीघ्र ही अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर सही करवाने की अपील की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !