Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

मोदी ने संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद कहा- ग्रीन युग शुरू होने जा रहा है 

संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गठबंधन के सभी सहयोगी दलों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस मौके पर इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, एनडीए गठबंधन हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है। मैं हृदय से सबका बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह का मुझे स्वागत करने का अवसर मिला है, जो साथी विजयी होकर आए हैं वे सब अभिनंदन के अधिकारी हैं।” उन्होंने कहा कि, “2019 में मैंने एक बात पर बल दिया था और वह था विश्वास। जब आप मुझे फिर से एक बार दायित्व दे रहे हैं तो इसका मतलब ये है कि हम दोनों के बीच विश्वास का सेतु अटूट है। ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है।”

‘इंडिया गठबंधन ने साजिश की’:-

उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, “चुनाव के दौरान हर तीसरे दिन चुनाव आयोग के दरवाजे खटखटाए गए और इसका निरंतर प्रयास करते रहे कि कैसे बाधा पैदा करें। चुनाव के वक्त आयोग का बड़ा वक्त कोर्ट में गुज़रा, ये उनका बड़ा षडयंत्र था। इसके लिए देश उनको माफ नहीं करेगा।”

After being elected leader of the parliamentary party, Modi said - Green era is about to begin.

उन्होंने कहा कि, “मैं मानता हूं कि 2024 के लोकसभा के नतीजे जो हैं, दुनिया इसे मानती है और मानेगी भी कि ये एनडीए की महाविजय है। आपने देखा दो दिन कैसे चला…. जैसे हम हार चुके हैं। अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें ये करना पड़ रहा है। कोशिश की गई कि इस विजय को पराजय की छाया में डुबो कर रखा जाए और उसे स्वीकार किया जाए।”

‘सदन में चर्चा को मिस किया’:-

उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधना जारी रखा और कहा कि, “10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू सकी। बीते तीन चुनावों में कुल मिलाकर कांग्रेस को जितनी सीटें मिली हैं उतनी बीजेपी को इस चुनाव में मिली हैं।” उन्होंने कहा कि बीते सालों में उन्होंने सदन में चर्चा को मिस किया है।

उन्होंने कहा कि, “पिछले दस सालों में मैं सदन में चर्चा मिस किया करता था अब उम्मीद करता हूं कि विपक्षी नेता राष्ट्र के हित में चर्चा करेंगे। वो हमारे विपक्ष में हैं, राष्ट्र के विपक्ष में नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो राष्ट्र को मजबूत करने के लिए सदन में राष्ट्र हित को देखते हुए चर्चा करेंगे।”

‘विपक्ष में बिखराव शुरू हुआ’:-

उन्होंने दावा किया है कि मैंने कहा था कि चार जून के बाद बाद बिखराव शुरू हो जाएगा, जो शुरू हो चुका है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को झूठा करार देते हुए कहा कि अपने वादों को लेकर उन्होंने लोगों के बीच जाकर झूठ भरे पर्चे बांटे। उन्होंने कहा, “अब कांग्रेस के दफ्तरों के सामने ये लोग पर्चियां लेकर खड़े हैं और अपने पैसे मांग रहे हैं। लेकिन अब उन्हें भगाया जा रहा है।”

‘बड़े फ़ैसलों का दौर’:-

मोदी ने कहा कि, “एनडीए का ये कार्यकाल बड़े फैसलों का और तेज विकास का है। हम समय नहीं गंवाना चाहते, हमें हमारी अर्थव्यवस्था को पांच नंबर से तीन नंबर पर पहुंचाना है।” उन्होंने कहा कि संविधान हमें कोऑपरेटिव फेडेरलिज़्म की बात सिखाता है लेकिन हम कंपीटीटिव कोऑपरेटिव फेडेरलिज़्म की बात कर रहे हैं और चाहते हैं कि विकास के लिए राज्य आपस में प्रतिस्पर्धा करें।

‘ग्रीन युग शुरू होने जा रहा है’:-

मोदी ने भारत के विकास और भविष्य को लेकर बात की और कहा कृषि से लेकर तकनीक और स्पेस से लेकर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, “हमें हमारी विरासत के प्रति सजग होना चाहिए और हम टूरिज़्म को बढ़ावा देना चाहते हैं। हम वोकल फॉर लोकल और रीजनल टूरिज़्म को बढ़ावा देना चाहते हैं।”

“जिस समय ओद्योगिक क्रांति शुरू हुई भारत गुलामी के दौर से गुजर रहा था, इसलिए वो इसका फायदा नहीं ले सका लेकिन अब ग्रीन युग शुरू होने जा रहा है और भारत इससे फायदा ले सकता है।”

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

45 rupees ticket, 4 trips, AI-powered trick caught in Jodhpur

45 रुपए का टिकट, 4 बार यात्रा, AI से बना जुगाड़ जोधपुर में पकड़ा गया

जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur) में मरुधर एक्सप्रेस में टिकट फ*र्जीवाड़े का हैरान करने वाला मामला सामने …

AC Office Gold Cash Gujarat Viral News 21 April 26

चोर भी गर्मी से बेहाल, पहले चोरी की फिर AC चलाकर ऑफिस में सो गया

गुजरात: गुजरात (Gujarat) के नवसारी में चोरी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां …

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !