Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बारिश के बाद अब शहर को चमकाने पर फोकस

जयपुर: मानसून की मेहरबानी के बाद अब राजस्थान सरकार का फोकस प्रदेश की सड़कों पर साफ सफाई, उनकी मरम्मत और पौधारोपण के संरक्षण पर है। इसी को लेकर राजेश यादव, प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग ने शनिवार कों उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए है।
After the rain, now the focus is on brightening the city in rajasthan
शहर की सुंदरता के लिए पेड़-झाड़ियों की छंटाई पर दें ध्यान:
राजेश यादव ने कहा कि मानसून के कारण शहर में जगह-जगह पेड़ और झाड़ियां बेतरतीब तरीके से बढ़ गए हैं, जिनकी छंटाई करना जरूरी हो गया है। ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे। उन्होंने मॉनसून में किए गए पौधारोपण के संरक्षण को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
सड़कों की मरम्मत अच्छे मैटेरियल से हो:
राजेश यादव ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण शहर की सड़कों को भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद टूटी सड़कों के मरम्मत कार्य की मॉनिटरिंग करें और तय करें कि मरम्मत कार्य में अच्छे पदार्थ का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि टूटी सड़कों से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस समस्या को जितना जल्द हो सके उतना जल्द खत्म किया जाए।
गंदगी और आवारा पशु की समस्या को करें खत्म:
राजेश यादव ने अधिकारियों से कहा कि फील्ड पर उतर कर शहर की सफाई व्यवस्था का निरंतर जायजा लिया जाए। उन्होंने कहा कि गंदगी और आवारा पशु के कारण बाहर से आने वाले लोगों और विदेशी पर्यटकों में शहर की तस्वीर अच्छी नहीं जाती है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाए। साथ ही आवारा पशुओं की समस्या को खत्म करने पर फोकस किया जाए।
विभागों के साथ समन्वय बनाकर करें बेहतरीन काम :
बैठक के दौरान DLB डायरेक्टर कुमार पाल गौतम ने अधिकारियों को कहा कि सभी कार्यों के दौरान विभिन्न विभागों के साथ समन्वय के साथ काम किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर समस्या की पहचान करना और उसको समन्वय के साथ दूर करना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। ताकि हम देश में राजस्थान की एक अलग तस्वीर पेश कर सकें। इस महत्वपूर्ण बैठक में जितेंद्र सोनी, कलेक्टर, जयपुर, रुक्मणि रियार आयुक्त, जयपुर ग्रेटर नगर निगम, अभिषेक सुराना, आयुक्त, जयपुर हेरिटेज नगर निगम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !