Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को क्यों बताया ‘घु*सपैठिया’

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘घु*सपैठिया’ कहा है। लखनऊ में रविवार को एक क्रार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘मुस्लिम आबादी और घुस*पैठ’ से जुड़े बयान को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास सब फ*र्जी आंकड़े हैं। अगर इनके आंकड़े मानोगे तो आप डूब जाओगे।

 

Akhilesh Yadav reaction on Amit Shah statment about population

 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे यहां यूपी में भी घु*सपैठिए हैं। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के हैं। हम तो चाहते हैं इन्हें उत्तराखंड भेज दिया जाए। इसके आगे वह कहते हैं कि केवल यही घु*सपैठिए नहीं हैं, विचारधारा से भी घु*सपैठिए हैं। ये बीजेपी के सदस्य नहीं, दूसरे के सदस्य थे। तो आप ही बताओ, भारतीय जनता पार्टी में घु*सपैठिए हुए कि नहीं हुए? दरअसल, 10 अक्टूबर को अमित शाह ने दो समुदायों की जनसंख्या के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा था कि आबादी वृद्धि में अंतर मुख्य रूप से घु*सपैठ के कारण है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी 24.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जबकि हिंदू आबादी 4.5 प्रतिशत घट गई। उनके इस बयान पर रविवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह हिंदू-मुस्लिम में आग भड़*काने का काम है। पवन खेड़ा ने सवाल किया कि अगर मुस्लिम आबादी ‘घु*सपैठ’ के कारण बढ़ी है, तो गृह मंत्री पिछले 11 सालों में वास्तव में क्या कर रहे थे?अखिलेश यादव से इसी से जुड़ा सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘घु*सपैठिया’ बताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

The curious math of Kota Nagar Nigam election expenses, car e-rickshaw rent news vikalp times

कोटा चुनाव खर्च का गजब गणित: कार बोली- मैं 1000 की, ई-रिक्शा बोला- मेरी रेट 1600!

कोटा: Kota नगर निगम चुनाव (Nagar Nikay Election 2026) के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों (Ward Parshad) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !