Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आरटीआई में प्रस्तावित संशोधनों का वि*रोध, प्रेस क्लब में किया प्र*दर्शन

नई दिल्ली: 21 मार्च को दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सामाजिक कार्यकर्ता और वकीलों के 30 से ज्यादा संगठनों ने आरटीआई में होने वाले संशोधनों का विरो*ध किया है। भारतीय नागरिकों को सूचना का अधिकार यानी आरटीआई मिले हुए 20 साल हो चुके हैं, मगर अब इसमें संशोधन किए जा रहे हैं। ये संशोधन डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (डीपीडीपी अधिनियम) के तहत हो रहे हैं। इस कानून को साल 2023 में लाया गया था, और अब इसके नियमों को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

amendments in RTI News Delhi News 22 march 25

ये नए नियम आरटीआई के तहत अपवादों को समाप्त कर देंगे, जिसके अनुसार व्यक्तिगत जानकारी को केवल तभी अस्वीकार किया जा सकता था जब उसका किसी सार्वजनिक गतिविधि से कोई संबंध न हो या वह निजता का अनुचित उल्लंघन हो। वकील और सामाजिक कार्यकर्ता इस संशोधन का विरो*ध कर रहे हैं। जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने इस बारे में कहा कि पहले सिर्फ उस सूचना को देने पर रोक थी जिसका किसी सामाजिक गतिविधि से लेना-देना नहीं था, मगर अब पूरी तरह से प्र*तिबंध लगा दिया गया है।

अब किसी भी सूचना को रोका जा सकता है यानी भ्रष्टाचार के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। आरटीआई कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज ने इन संशोधनों को घा*तक बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हर साल 60 लाख आरटीआई दायर की जाती हैं। लोग राशन से लेकर पेंशन तक के मुद्दों पर सूचना मांगते हैं। इन संशोधनों से लोगों से सवाल पूछने का अधिकार छीना जा रहा है, ये लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !