Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा शक्ति को बढ़ाने होंगे कदम – अर्चना मीना

युवा शक्ति को उद्यमिता का मार्ग दिखाना हम सभी का नैतिक दायित्व – अर्चना मीना

 

स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कार्यशाला में शामिल हुई अर्चना मीना

 

भारतवर्ष के सैंतीस करोड़ युवाओं के कंधों पर देश के भविष्य की बागडोर टिकी है, अतः युवाओं के कंधों को सशक्त करके ही हम देश को सशक्त बना सकते हैं। स्वरोजगार व उद्यमिता के द्वारा ही यह सशक्तिकरण संभव है, यह बात स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रांत कार्यप्रमुख एवं स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक अर्चना मीना ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में कही।

 

अर्चना मीना ने जानकारी देते हुए बताया की स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए अभियान को धरातल तक पहुंचाने की योजना को अंतिम रूप दिया। साथ ही देश भर में उद्यमिता व स्वरोजगार के क्षेत्र में हो रहे 110 प्रयोगों को कार्यशाला में प्रदर्शित किया गया।

 

Archana Meena from Sawai Madhopur attended All India Workshop of Swavalambi Bharat Abhiyan in New Delhi

 

इस अवसर पर अर्चना मीना ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या के समाधान हेतु जन जागरण, प्रोत्साहन एवं परस्पर सहयोग की आवश्यकता है, जिसके लिए देश के आर्थिक संगठनों के साथ शैक्षणिक व सामाजिक संगठनों की एक व्यापक पहल है – स्वावलंबी भारत अभियान। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार व उद्यमिता के सकारात्मक दूरगामी परिणाम का इतिहास भी गवाह है। युवा एवं मातृशक्ति को स्वयंभू बनना होगा, उन्हें सफलता तक पहुंचाने में सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व एवं कर्तव्य है। युवाओं का मार्गदर्शन एवं महिलाओं का आर्थिक उन्नयन करने के लिए और उन्हें विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाने के लिए स्वावलंबी भारत अभियान उनके एवं स्वरोजगार के अवसरों के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करेगा। कार्यशाला में एक देशव्यापी जनजागरण अभियान का शंखनाद किया गया। जिसके अंतर्गत इसी प्रकार की कार्यशालाएं एवं कार्यक्रम देश, प्रदेश एवं जिला स्तर पर होंगे जिनका ध्येय अंतिम छोर पर खड़े युवा तक रोजगार के अवसर पहुंचाना होगा।

 

 

कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ.कृष्ण गोपाल, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार, राष्ट्रीय संयोजक आर सुंदरम, स्वावलंबी भारत अभियान केंद्रीय समिति के राष्ट्रीय समन्वयक व स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा, सह समन्वयक जितेंद्र गुप्त, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल.संतोष, संयुक्त महासचिव वी सतीश, सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्रन, भारतीय किसान संघ से कुमार स्वामी, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक पांडे, स्वावलंबी भारत अभियान के संरक्षक जोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ पद्मश्री श्रीधर वेम्बू, राज्यसभा सांसद नरेंद्र जाधव, अमूल कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर रूपिन्दर सिंह सोढ़ी सहित देश भर से अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !