Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बाडोलास में जनकल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम पंचायत  के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव, 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर जन जागरूकता कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर बाडोलास में सरपंच वीरेंद्र सिंह गुर्जर, उप सरपंच रामअवतार प्रजापत, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बनवारी लाल मीणा, विजयलक्ष्मी, शिक्षण संस्थान के संस्था प्रधान महेंद्र कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग कि किस कंधा मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मसिंह मीणा, स्वास्थ्य विभाग PCPNDT सवाई माधोपुर के जिला समन्वयक आशीष गौतम, शिक्षा विभाग के नवलकिशोर गुर्जर के आतिथ्य में आयोजित किया गया। बाडोलास के सरपंच वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से अपील की जागरूक होकर जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेवे।

 

 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 8 सालों में गरीब एवं आमजन के कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण योजना, आजादी का अमृत महोत्सव पर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्यूरो के प्रभारी नेमीचंद मीणा द्वारा विभागीय जानकारी देते हुए कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले मौजूदा सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों, आजादी के अमृत महोत्सव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, कन्या समृद्धि योजना, महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के बारे में जानकारी देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। मीना द्वारा दो दिवसीय अभियान में पूर्व प्रचार के दौरान जनचेतना रैली, रंगोली, मेहंदी चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

Awareness program on public welfare schemes organized in Badolas sawai madhopur

 

मुख्य कार्यक्रम बाडोलास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय ग्रामीणजनों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस एप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटीजयपुरएटजीमेलडॉटकॉम पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने, बेटी अनमोल है, बेटी बचाओं अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ – साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए लिंग चयन नहीं करने, बेटा एवं बेटी एक समान भावना रखने के बारे में समझाया गया।

 

कार्यक्रम में पूर्व एवं मुख्य प्रचार के दौरान आयोजित रंगोली, मेहंदी, चित्रकला एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के पंजीकृत दल अमित चकरी नृत्य एंड पार्टी बारा द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित ग्रामीण जन छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में ब्यूरो द्वारा उपस्थित सभी जनसमूह को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं स्वच्छता का संकल्प दिलाया।

 

Hero Honda Diwali Offer

 

होंडा बाइक का दिवाली ऑफर

होंडा की सवारी, शाही सवारी

सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के डेटा अनुसार – होंडा भारत की नंबर वन टू व्हीलर्स सेलिंग कंपनी

होंडा स्कूटर एक्टिवा भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला दो पहिया वाहन

होंडा शाइन भारत की नंबर वन सेलिंग 125cc बाइक

होंडा की विशेषता 2.5 लीटर पेट्रोल रखने की बाध्यता से पाएं मुक्ति

वाहन चोरी होने की टेंशन 0%

होंडा के प्रत्येक वाहन की खरीद पर पाएं लाखों के निश्चित उपहार व लकी ड्रॉ भी

प्रत्येक बाइक व स्कूटर पर ₹1000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर I ₹750 का हेलमेट फ्री

त्योहारों की शाइन, रणथंभौर होंडा के साथ

अधिकृत विक्रेता – रणथंभौर होंडा एसोसिएट MAIN डीलरशिप, मंडी रोड़ SBI बैंक के पास सवाई माधोपुर

मोबाइल न.- +917412855001, +917412855002 +917412855003, +917023939393

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !