Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नाकाबंदी में महिला व पुरुषों के पास मिला रुपयों से भरा बैग

कामां क्षेत्र की धिलावटी की चौकी पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रोक कर चेक किया जिसमें दो पुरुष एवं दो महिला पुलिस को संदिग्ध नजर आए। जिनके कब्जे से पुलिस को लाखों रुपए से भरा हुआ बैग भी मिले हैं पुलिस पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कामां क्षेत्र के टायरा गांव से गाड़ी में सवार होकर दो महिला और दो पुरुष उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। जिसके बाद कुछ लोगों ने धिलावटी पुलिस चौकी पर सूचना दी की गाड़ी में सवार लोग संदिग्ध हैं और इनके पास लाखों रुपए की नगद राशि है। जिसके बाद धिलावटी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी कर गाड़ी को रुकवा कर चेक किया तो गाड़ी के अंदर लाखों रुपए से भरा हुआ बैग भी मिला है।

 

Bag full of money found with women and men in blockade bharatpur

 

धिलावटी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कामां थाना पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद थाने से हेड कांस्टेबल राधेश्याम पुलिस जाब्ते के साथ महिला कांस्टेबल को लेकर धिलावटी पुलिस चौकी पहुंच गए और पकड़े गए महिला व पुरुषों को नगद राशि के बैग सहित कामां थाने लाकर पूछताछ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए लोग पैसे के बारे में संतुष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं वही लोगों का आरोप है कि ठगों से सांठगांठ का पैसा है जबकि गाड़ी में सवार पकड़े गए लोगों का कहना है कि वह लोग इलाज कराने के लिए आए हैं और टायरा गांव में मजार पर चद्दर चढ़ाई है पुलिस पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा होगा। पकड़े गए लोग ऑनलाइन ठगों से जुड़े हुए हैं यह वास्तव में इलाज कराने के लिए आए हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इन लोगों के पास करीब आठ लाख रुपए की नगद राशि मिली है इतनी राशि लेकर यह लोग कहां जा रहे थे और राशि के बारे में पूछताछ में संतुष्ट पूर्ण जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !