Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रशिक्षु आरटीएस का आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

जयपुर:- राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक तबके को विधिक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ होकर निष्पक्ष एवं दृढ़तापूर्वक सेवाएं देने का संकल्प लेना चाहिए। वे गुरुवार को आरआरटीआई अजमेर सभागार में आरटीएस 31वें बेच के नवनियुक्त नायब तहसीलदारों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
श्रेष्ठ व्यक्तित्व को बनायें आधार:-
उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्य व्यवहार में श्रेष्ठ व्यक्तित्व को आधार बनाकर कार्य करें। सभी वर्गों के कार्य जो विधिसम्मत एवं न्यायोचित हों, उन्हें अविलंब पूरा करने के प्रयास किए जाएं। जहां अतिक्रमण हटाने का विषय हो वहां प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत से कार्य करें।
Basic training program of trainee RTS organized in jaipur
कार्य संपादन में गंभीरता, अनुशासन व सहजता के संतुलन को बनाए रखें। राजस्व दायित्वों के भलीभांति निर्वहन के लिए विधि, नियम, विनियम व समय समय पर जारी परिपत्रों का अध्ययन कर अपने ज्ञान को आदिनांक रखें। मंडल अध्यक्ष ने प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों से अपेक्षा की कि वे विधिक आधार से कार्यरचना को समझें।
मंडल अध्यक्ष ने समुचित आत्मज्ञान एवं आकलन को भी कार्य निष्पादन का श्रेष्ठ आधार बताया। उन्होंने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए स्थानीय भौगोलिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, व्यापारिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक परिवेश को पूरी तरह समझते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का विधिवत अध्ययन करने की भी महती जरूरत बताई। उन्होंने क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए अपने अनुभवों को साझा करने पर भी जोर दिया।
सशक्त कड़ी है आरटीएस:-
मंडल अध्यक्ष ने तहसीलदार संवर्ग को प्रशासनिक तबके की सशक्त एवं महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जवाबदेही के साथ कार्य निर्वहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्य क्षेत्र में सफलता के लिए सतत संवाद से सूचना तंत्र को मजबूत बनाने एवं आमजन से बेहतर व्यवहार बनाए रखने की सीख दी।
आरंभ में आरआरटीआई निदेशक ऋषिबाला श्रीमाली ने बताया कि संस्थान में आरटीएस के 31वें बैच के तहत 69 प्रशिक्षु आरटीएस आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !