Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटी बीजेपी, आज इन राज्यों की 80 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर लग सकती है मुहर

अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारियों को धार देने में भाजपा जुट गई है। इस सिलसिले में गत बुधवार को लगभग 10 राज्यों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इसके पहले शनिवार को कोर ग्रुप की बैठक में पांच राज्यों में तैयारियों की समीक्षा हो चुकी है।

 

इन राज्यों के उम्मीदवारों पर आज लग सकती है मुहर

कोर ग्रुप की बैठक के बाद गुरूवार को भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक होगी। माना जा रहा है कि इसमें लगभग 80 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर निर्णय हो सकता है और चुनाव की घोषणा के पहले ही पार्टी उनके नाम का ऐलान कर सकती है। बुधवार को जिन आठ राज्यों की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक हुई, उनमें उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड, हरियाणा और असम जैसे राज्य शामिल हैं।

 

BJP busy preparing for Lok Sabha elections

 

विकसित भारत और मोदी की गारंटी

कोर ग्रुप ने इन राज्यों में विकसित भारत, मोदी की गारंटी रथ के साथ आम लोगों के संकल्प पत्र के लिए सुझाव लिये जाने के तय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही संबंधित राज्यों में सीट दर सीट पार्टी के सामने चुनौतियों और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा हुई। इसके पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को लेकर कोर ग्रुप की बैठक हो चुकी है।

 

मीटिंग में उम्मीदवारों पर होगा फैसला

बैठक में राज्यों के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी शामिल थे। कोर ग्रुप की बैठक के बाद सबकी नजरें गुरुवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की उपस्थिति में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों पर फैसला होगा। सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में केंद्रीय चुनाव समिति मुश्किल सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर सकती है, ताकि उन्हें अपने क्षेत्र में प्रचार का अवसर मिल सके। इसके पहले छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में पार्टी चुनाव की घोषणा के पहले उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के लिए अकेले 370 और राजग के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य दे चुके हैं। जाहिर है इसके लिए भाजपा को उन मुश्किल सीटों पर भी जीतने की रणनीति बनानी होगी। इसके लिए पार्टी ऐसी सीटों पर पिछली बार चुनाव हार चुके उम्मीदवारों को बदलने का भी फैसला ले सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !