Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अवैध जल कनेक्शन पर होगी सख्त कार्यवाही

जल जीवन मिशन के कार्य जल्द पूरे करें- जलदाय मंत्री
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री  कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में आमजन तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग के सभी अधिकारी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर आमजन को राहत दिलायें। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अधूरे कार्याे को पूर्ण करने के लिए केन्द्र सरकार ने अतिरिक्त समय दिया है। अब ये कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करवाये जाएं अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। चौधरी बुधवार को जिला कलेक्टर सभागार जोधपुर में जोधपुर व पाली संभाग के अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
अवैध कनेक्शनों को रोकने के लिए गंभीरता से कार्य करे
उन्होंने अवैध कनेक्शनों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री ने निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी अभियान चलाकर जांच करवाएं और इन कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से हटाये। उन्होंने कहा कि पानी की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा प्रयास हो कि पानी की छीजत और चोरी रोककर अंतिम छोर तक सुचारू रूप से जलापूर्ति हो।
अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए पानी की छीजत रोके
 चौधरी ने निर्देश दिए कि अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए पानी की छीजत रोकने पर विशेष ध्यान देने के साथ ही आवश्यकतानुसार परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे। राज्य सरकार उन पर गुणावगुण के आधार पर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी जल परियोजनाओं के साथ ही क्षेत्रीय जल प्रदाय योजनाओं पर भी अधिकारी गंभीरता से ध्यान दे ताकि हर क्षेत्र में सुचारू जलापूति हो सके।
 निविदाओं के कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जावे-
उन्होंने निर्देश दिए कि जलदाय विभाग से संबंधित निविदाओं एवं कार्याे में पूरी पारदर्शिता बरती जाए, कहीं भी अनियमितता या लापरवाही सामने आई तो सरकार एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारी भी परियोजनाओं एवं जल प्रदाय कार्याे का नियमित निरीक्षण करें।
Strict action will be taken against illegal water connections
टेंडर के बाद कार्य अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही होगी-
जलदाय मंत्री ने निविदा उपरांत अधूरा कार्य छोड़ने वाली कॉन्ट्रेक्ट फर्माे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी फर्माे की जांच कर इनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें। जिन फर्माे ने शर्ताे के अनुरूप कार्य नहीं किया है, उन पर पेनल्टी लगायें। बैठक में विधायक जोधपुर शहर अतुल भंसाली, विधायक सूरसागर देवेंद्र जोशी, विधायक शेरगढ़ बाबू सिंह राठौड़, विधायक पचपदरा अरुण चौधरी, विधायक मारवाड़ जंक्शन केसाराम चौधरी, विधायक बाड़मेर प्रियंका चौधरी, विधायक जैसलमेर छोटू सिंह भाटी ,विधायक सिवाना हमीर सिंह भायल, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ महेंद्र राठौड़ ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित पेयजल व्यवस्था और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार का जल जीवन मिशन को प्राथमिकता पर लेकर कार्य करवाने के लिए धन्यवाद दिया।
संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने कहा कि विभागीय अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर गहन निरीक्षण कर समय पर कार्य करने की प्रवृत्ति अपनाएं। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने व गति देने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता नीरज माथुर ने बैठक में विभागीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जोधपुर एवं नवसृजित पाली संभाग के कुल 7139 गांवो एवं 31 शहरों में विभाग द्वारा भूजल एवं सतही स्त्रोतो के माध्यम से पेयजल व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के कार्य, क्षेत्रीय जल प्रदाय योजनाएं, नलकूप आधारित जनता जल योजना के कार्य, शहरी जल प्रदाय योजनाएं तथा हैण्डपम्प योजनाएं शामिल है। संभाग के अधिकांश क्षेत्र में भूजल की कमी अथवा गुणवत्ता की समस्या के कारण सतही स्त्रोतो पर आधारित योजनाएं बनाई गई है।
मुख्य स्त्रोत इंदिरा गांधी नहर, नर्मदा नहर एवं जवाई बांध से संबंधित जानकारी प्रदान की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम दीप्ति शर्मा व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ग्रामीण सीमा कविया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता परियोजना जोधपुर नक्षत्र सिंह चारण, अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र प्रथम एवं द्वितीय जुगल किशोर करवा, अधीक्षण अभियंता जिला वत्त जोधपुर अजय छंगाणी, अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त जोधपुर जे.सी. व्यास, अधीक्षण अभियंता परियोजना जोधपुर भूपेन्द्र सिंह देथा, अधीक्षण अभियंता परियोजना पाली दिनेश नागौरी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !