Saturday , 5 September 2026
Breaking News

हरियाणा बीजेपी को लगा बड़ा झटका, विधायक लक्ष्मण नापा ने दिया इस्तीफा

हरियाणा: हरियाणा में रतिया से बीजेपी के विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक तरफ जहां बीजेपी ने सदस्यता अभियान चलाया हुआ हैं। तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के विधायक ही सदस्यता से इस्तीफा दे रहे है। दरअसल बीजेपी ने कल ही हरियाणा में होने वाले चुनावों को लेकर सूची जारी की है। जिसके चलते नाराज हुए विधायक ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

BJP MLA Laxman Napa resigns from the party

आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने सिरसा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा क्षेत्र से टिकत दिया है। 90 सीटों वाली हरियाणा विधासभा के चुनावों में बीजेपी ने बुधवार क 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद पार्टी में कई नेताओं ने टिकट कटने से नाराज कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखवीर श्योराण, शमशेर गिल, सोनीपत से बीजेपी युवा कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन के नाम शामिल हैं। पहली सूची में बीजेपी ने 25 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि कई विधायकों और मंत्रियों का भी टिकट काट दिया गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं अनिल विज को अंबाला कैंट, कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद, अरविंद शर्मा को गोहाना और ओपी धनखड़ को बादली से टिकट दिया गया है। हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में आई श्रुति चौधरी को तोशाम सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि ‘बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द आ जाएगी। गुरुवार से नामांकन शुरू है और 5-12 तारीख तक सभी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बची हुई 22-23 सीटें को संसदीय बोर्ड बहुत जल्द क्लियर कर देगा। हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग ने हरियाणा में एक चरण में होने वाले चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है। इससे पहले मतदान एक अक्टूबर को होना था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !