Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भाजपाइयों ने बताया केन्द्रीय बजट को सराहनीय तो कांग्रेसियों ने कहा केवल आंकड़ों का मकड़जाल

भाजपाईयों ने केन्द्रीय बजट को बताया सराहनीय

भारत सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2020 की भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सराहना करते हुए बजट को देश व जनता के हित में बताया।
भाजयूमो मीडिया प्रभारी मुरली गौतम ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट मे वर्तमान स्थिति को देखते हुए हर वर्ग के छात्र, युवा, किसान, महिलाओं की जरूरतों को ध्यान मे रखकर बजट पेश किया गया है। भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए प्रत्येक घर मे प्रीपेड मीटर लगाए जाने का फैंसला सरकार का एक सराहनीय कदम है।
भाजयूमो मंडल अध्यक्ष आकाश भारद्वाज ने भी बजट की सराहना करते हुए बताया कि व्यापारियों की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने 5 लाख तक की आय को टेक्स से बिल्कुल मुक्त कर दिया, डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए 6 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को मोबाइल देने की घोषणा, किसानों के लिए कस्बों तक आयुष्मान योजना को पहुंचाना, छात्रों के लिए हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा, एससी वर्ग के पिछड़े लोगों लिए सहायता के लिए 85 हजार करोड़ की राशि सहित कई ऐतिहासिक कार्य करने का बजट पेश किया गया। भाजयूमो जिला मंत्री पंकज जैन ने कहा कि बजट मे स्वास्थ्य संबंधी कार्यो के लिए 70 हजार करोड़ की राशि पेश की गई है जिससे देश मे किसी भी प्रकार की बीमारी के फैलने से बचा जा सकेगा।

 

Budget Session 2020 India Congress BJP New Dehli

बजट को कांग्रेसियों ने बताया आंकड़ों का मकड़जाल

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता लक्ष्मी कुमार शर्मा ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताते हुए इसे केवल आंकड़ों का मकड़जाल बताया है।
उन्होंने बताया कि बजट में लगातार गिरती हुई अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी की समस्या के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। देश के लिए यह बजट पूरी तरह दिशाहीन और किसी भी तबके को कोई राहत देने वाला नहीं है। लंबे चौड़े बजट भाषण में वित्त मंत्री ने सिर्फ आंकड़ों के मकड़जाल में उलझाकर लोगों में भ्रम पैदा करने का प्रयास किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !