Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कारगर साबित हो रहा है ‘सी-विजिल‘ एप 

सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में हो रही कार्रवाई – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
लोकसभा आम चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए ‘सी-विजिल‘ एप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में कार्रवाई हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक प्रदेशभर में 2124 शिकायतें दर्ज की गयी है। इनमें से 752 शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त 2124 शिकायतों में से 752 शिकायतों को रिटर्निंग ऑफिसर्स ने सही पाया और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया। 3 शिकायतें अभी जांच दलों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के द्वारा निर्णय के लिए लंबित हैं। 1138 शिकायतें डीसीसी द्वारा ड्रॉप कर दी गयी।
टोंक जिले में सबसे ज्यादा शिकायतें
गुप्ता ने कहा कि सी विजिल पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा 280 शिकायतें टोंक जिले से प्राप्त हुईं। इनमें से 218 शिकायतें सही पायी गयी और इन सभी शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया। इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जाता है। शिकायतों के निस्तारण के लिए टोंक जिले ने औसत 6 मिनट 15 सैंकड़ का समय लिया। इसी तरह दौसा जिले में 7 मिनट 57 सैंकड़ जबकि बाड़मेर जिले में सबसे कम 2 मिनट 58 सैंकड़ की औसत से 15 शिकायतों का समाधान किया।
'C-Vigil' app is proving effective in cases of violation of model code of conduct
अवैध पोस्टर बैनर की शिकायतें सबसे ज्यादा
गुप्ता ने बताया कि अवैध पोस्टर- बैनर की सबसे ज्यादा 859 शिकायतें दर्ज की गयी है, इनमें 612 शिकायतें सही पायी जिन पर तुरंत कार्रवाई कर दी गयी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर पर्याप्त सबूतों के अभाव में कड़ी कार्रवाई से बच जाते थे। शिकायत के सत्यापन में तस्वीर या वीडियो के रूप में दस्तावेजी साक्ष्य की कमी भी बाधा थी परंतु नया एप इन सभी खाइयों को पाटने का काम कर रहा है।
कैसे काम करता है सी-विजिल
‘सी-विजिल‘ किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना की जानकारी भेज सकता है। सौ मिनट की समय सीमा में अधिकारीगण समस्या का निस्तारण करेंगे। इस एप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाने का भी विकल्प है। कोई भी व्यक्ति एन्ड्रॉयड आधारित ‘सी-विजिल’ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !