Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान दिवस पर जनता को बड़ी सौगात, जयपुर में सभी राजकीय स्मारकों पर आज रहेगी फ्री एंट्री 

राजस्थान का आज 75वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर राजस्थान पर्यटन विभाग ने जनता को बड़ी सौगात दी है। जयपुर के सभी राजकीय स्मारकों पर आज फ्री एंट्री रहेगी। बता दें कि हर साल हर साल 30 मार्च को राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1949 में आज ही के दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जयपुर में एक समारोह में वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था। इस दिन राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक ने डॉ. पंकज धरेंद्र ने आदेश जारी किए कि राजस्थान दिवस पर जयपुर के सभी राजकीय स्मारकों पर प्रवेश निःशुल्क रहेगा। ऐसे में आमेर महल, हवा महल, अल्बर्ट हॉल, जंतर मंतर और नाहरगढ़ किले सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। खास बात ये है कि राजकीय स्मारकों के मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विभिन्न लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

 

There will be ban on free entry at all government monuments in Jaipur today on Rajasthan Day

 

राजस्थान दिवस पर राज्यपाल व सीएम की शुभकामनाएं

इधर, राजस्थान दिवस पर राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मिश्र ने राजस्थान दिवस पर जारी संदेश में कहा कि ‘राजस्थान महाराणा प्रताप की शौर्य धरा और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व दान करने वाले भामाशाह की भूमि है। उधर, मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान के पर्यटन, लोक कला, संस्कृति एवं समृद्ध विरासत की विश्वभर में पहचान है। यहां की माटी के कण-कण में देशभक्ति और स्वाभिमान समाहित है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !