Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का थमा दौर

जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए गत सोमवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। इस चरण में राजौरी, पुंछ, रियासी, गांदरबल, श्रीनगर और बडगाम जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए 239 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण का मतदान बुधवार को होगा। इन सीटों पर 25.78 लाख वोटर हैं। जिनमें 13.12 लाख पुरुष और12.65 लाख महिला वोटर हैं।

Campaigning for the second phase of elections in Jammu and Kashmir ends

थर्ड जेंडर के 53 वोटर हैं। वोटिंग को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर और पीर पंजाल घाटी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। प्रचार खत्म होने से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस, प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक पार्टी और अवामी इत्तेहाद पार्टी ने रैलियां की है। सोमवार को डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी कई रैलियां की है।

इन रैलियों में इन पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद युवाओं को रिहा करने, अनुच्छेद 370 के तहत स्पेशल स्टेटस को दोबारा बहाल जैसे मुद्दों को उठाया। गांदरबल और बडगाम से चुनाव लड़ रहे जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी जीती तो जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद युवाओं को रिहा कराया जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !