Thursday , 23 April 2026
Breaking News

रेलवे स्टेशन पर चाइल्डलाइन टीम ने चलाया जागरुकता अभियान

चाइल्डलाइन सवाई माधोपुर द्वारा दोस्ती सप्ताह के 7वें दिन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर जागरुकता कैम्प लगाकर आरपीएफ व स्टेशन प्रबंधक के साथ बाल तस्करी, बाल श्रम जैसे मुद्दों पर जन जागृति अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को पंपलेट बांटकर जागरूक किया तथा चाइल्डलाइन 1098 के बारे में की जानकारी दी गयी। बाल तस्कारी करने के लिए रेलवे सबसे सरल माध्यम है। ट्रेनों में बच्चों को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है।

 

 

Childline team launched awareness campaign at railway station Sawai madhopur

 

 

ऐसे में रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ एवं रेलवे कर्मचारी बाल तस्कारी रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही ट्रेनो में भीड़ भाड़ के चलते बच्चें भी परिजनों से बिछड़ जाते हैं। यात्रियों के साथ – साथ रेलवे स्टाफ को भी मोटीवेट किया गया। यदि कभी भी कोई लावारिस बच्चा नजर आये या कोई परेशान या रोता हुआ बच्चा देखें तो उससे परामर्श करें और किसी भी मुसीबत में फंसा हो तो चाइल्ड हेल्प लाइन की मदद लें।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड लाइन से कॉर्डिनेटर मुकेश वर्मा, काउंसलर लवली जैन, टीम सदस्य धर्म राज मीना , हनुमान सैनी एवं मीना कुमारी ने यात्रियों को पम्पलेट देकर बाल संरक्षण एवं अधिकारो की जानकारी दी। जागरुकता कार्यक्रम के साथ ही चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह का समापन किया गया। इस दौरान डिप्टी एसएस के आर मीना और आरपीएफ के एसआई अमर सिंह फौजदार, एसआई जय प्रकाश बघेल एवं अन्य आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !