Saturday , 5 September 2026
Breaking News

चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के बच्चों ने किया रणथंभौर पार्क का भ्रमण

चाइल्डलाइन से दोस्ती एवं बाल अधिकार सप्ताह के तहत सवाई माधोपुर चाइल्डलाइन द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में चाइल्डलाइन टीम द्वारा मुस्कान विशेष विद्यालय एवं मर्सी आश्रय गृह के बच्चों को रणथंभौर नेशनल पार्क का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को वन्यजीव एवं पर्यावरण की जानकारी भी दी गई। चाइल्डलाइन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चाइल्डलाइन से दोस्ती एवं बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है।

 

 

Children of Childline Sawai madhopur visited Ranthambore National Park in Friendship Week

 

 

इसी कड़ी में आज दिव्यांग निराश्रित बच्चों को चाइल्डलाइन द्वारा रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कराया गया। चाइल्डलाइन टीम द्वारा रणथंभौर नेशनल पार्क के डीएफओ संग्राम सिंह एवं संदीप चौधरी से वार्ता कर बच्चों के शैक्षिक भ्रमण का कार्यक्रम बनाया गया और जंगल भ्रमण के दौरान वन्यजीवों की अठखेलियां देखकर बच्चों के चेहरों पर अलग ही मुस्कान नजर आई। वन्यजीवों का स्वच्छंद विचरण देखकर बच्चे खासा रोमांचित हुए। इस दौरान संस्था स्टॉफ द्वारा बच्चों को वन ,वन्यजीव एवं पर्यावरण की जानकारी दी गई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !