Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

कंगना रनौत के एक और बयान पर विवाद

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की लोकसभा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक और बयान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। हाल ही में कंगना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि जाति जनगणना नहीं कराई जानी चाहिए, क्योंकि लोग जाति के बारे में बहुत नहीं सोचते।

 

 

 

Controversy over another statement of Kangana Ranaut

 

 

कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा सांसद ऊंची जाति से आती हैं और पिछड़े समुदाय के लोग जिन हालात का सामना करते हैं, उसका उन्हें अंदाजा नहीं है। सोशल मीडिया एक्स पर सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा है कि आज फिर बीजेपी सांसद कंगना ने कहा जातिगत जनगणना बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि करनी ही क्यों है? क्यों पता करनी हैं जाति? मेरे आसपास जाति जैसा कुछ है नहीं।

 

 

 

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखा है कि मैडम आप ठहरीं सवर्ण, अमीर, स्टार, सांसद। आप क्या जानें एक दलित पिछड़ा आदिवासी या गरीब जनरल कास्ट की हालत। इसके बाद उन्होंने कंगना के इंटरव्यू के उस हिस्से की वीडियो क्लिप पोस्ट की है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अब तो मोदी जी चुप्पी तोड़िये, हमें नहीं तो अपने घटक दलों जेडीयू और एलजेपी के चिराग पासवान को तो अपना स्टैंड बताइए।

 

 

 

कंगना के एक और हालिया बयान पर हं*गामा हुआ था, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके तुरंत बाद बीजेपी ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया था और उन्हें चुप रहने की नसीहत दी थी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने कंगना के बयान के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव पास किया तो आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के कई शहरों में वि*रोध-प्रद*र्शन किया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !