Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सुनीता विलियम्स को लेने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंची क्रू-10 की टीम

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए क्रू-10 टीम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंच चुकी है। इस टीम में नासा के एनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ताकुया ओनिशी और रॉस्कॉस्मॉस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल हैं।

Crew-10 team reached International Space Station to pick up Sunita Williams

यह टीम अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर की जगह लेगी। स्पेसक्राफ्ट क्रू ड्रैगन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ चुका है। इस बीच, अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने एक्स पर लिखा है कि स्पेसएक्स ड्रैगन कुछ ही दिनों में अंतरिक्ष यात्रियों को वापस ले आएगा। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर करीब नौ महीने से अंतरारष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे हैं। दोनों ने 5 जून 2024 को इस परीक्षण मिशन के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से उड़ान भरी थी।

उन्हें आठ दिन के बाद वापस लौटना था। स्टारलाइनर अंतरिक्षयान जब आईएसएस के करीब पहुंचा तो उसमें समस्याएं पैदा हो गईं। इसके पांच थ्रस्टर्स बंद हो गए, जो यान को दिशा देते हैं। इसमें हीलियम भी खत्म हो गया। इससे जलने वाले ईंधन पर यान को निर्भर होना पड़ा और दोनों अंतरिक्षयात्रियों की वापसी अटक गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !