Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान में दलित युवक की बेरहमी से पि*टाई के बाद हुई मौ*त, क्या बोलीं विपक्षी पार्टियां

झुंझुनू:- राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक दलित युवक की बेरहमी से पि*टाई करने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद से ही विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हो गई है। जानकारी के अनुसार पिटाई के बाद युवक की मौ*त हो गई।
आम आदमी पार्टी ने इस मामले का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “मोदी-भजन लाल की डबल इंजन सरकार दलितों पर कर रही अत्याचार,” इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने लिखा है कि, राजस्थान के झुंझुनूं में एक दलित युवक रामेश्वर वाल्मीकि की बेरहमी से पीट-पीट कर ह*त्या कर दी गई।
Dalit youth Jhunjhunu Rajasthan News, what did the opposition parties say in this matter
मोदी सरकार में दलितों के अधिकारों को छीना ही नहीं जा रहा बल्कि उनकी निर्मम ह*त्या तक की जा रही है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी सांसद तो खुलेआम मंचों से कह रहे हैं कि उन्हें 400 सीट संविधान बदल कर दलितों और पिछड़ों का आरक्षण ख़त्म करने के लिए चाहिए।
झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ थाने में मृ*तक दलित युवक रामेश्वर वाल्मीकि के भाई कालूराम ने पांच नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। घटना के 48 घंटे में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उनका जुलूस भी निकाला है।
वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा है कि, सूरजगढ़, झुंझुनू में शराब माफिया द्वारा एक दलित युवक की पीट-पी*टकर ह*त्या एवं उसका वीडियो बनाकर वायरल करना राजस्थान में सरकार और पुलिस के कमजोर होते इकबाल का प्रतीक है। आए दिन प्रदेशभर से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद दलितों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं।

मीडिया में इमेज मेकिंग में व्यस्त राजस्थान सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले एवं आगे इनकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कार्य करें।
वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा है कि, “झुंझुनूं में शराब माफियाओं ने दलित युवक को इतनी निर्दयता से पी*टा कि उसकी मृ*त्यु हो गई। भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार और जातिगत भेदभाव निरंतर बढ़ रहा है, भाजपा स्वभाव से ही दलित विरोधी है। अपराध की घटनाओं से पूरे प्रदेश का यही हाल है, बदमाश बेखौफ और आमजन में भय व्याप्त है।

 

 

 

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !