Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी, रोडवेज कर्मचारी कल रह सकते हैं हड़ताल पर  

राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज बचाओ रोजगार बचाओ आंदोलन के 8वें चरण का दो दिवसीय धरने के दूसरे दिन भी केंद्रीय बस स्टैंड सवाई माधोपुर पर धरना जारी रहा। संघ के शाखा सचिव रामस्वरूप जांगिड़ ने बताया कि सरकार के उदासीनता रवैया को लेकर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने विरोध किया। शाखा अध्यक्ष देवीलाल बैरवा ने कहा कि सरकार शीघ्र रोडवेज श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों से द्विपक्षीय वार्ता कर 21 सूत्रीय मांगों का निस्तारण करें अन्यथा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

 

 

एटक के जिला सचिव रामगोपाल गुणसारिया ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार द्वारा रोडवेज कर्मचारियों पर रेस्मा लगाकर जो तानाशाही रवैया अपनाया गया है वह न्यायोचित नहीं है सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से वार्ता कर रोडवेज श्रमिक संगठनों की 21 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निस्तारण करना चाहिए। शाखा कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य रात्रि 12 बजे तक सरकार द्वारा 21 सूत्री मांगों को नहीं माना गया तो संपूर्ण प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा चक्का जाम किया जाएगा।

 

धरने को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के पदाधिकारियों ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। धरने पर ओम प्रकाश शर्मा, रमेश चंद शर्मा, रामेश्वर कोठारी, गोविंद सिंह निर्माण, चतुर्भुज जांगिड़ आदि कर्मचारी नेताओं ने उपस्थित रहकर सरकार से शीघ्र मांगों के निस्तारण की मांग की। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर रोड़वेज कर्मचारियों के द्वारा दिये जा रहे धरने को अपना समर्थन दिया है।

 

Demonstration of Rajasthan roadways labor unions continues in sawai madhopur

 

महासंघ के जिला मंत्री हनुमान सिंह नरूका ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि महासंघ सदैव राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों की मांगों के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर तैयार है, सरकार को जल्द ही रोडवेज श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता कर इनकी मांगों का निस्तारण करना चाहिए। महासंघ के संरक्षक व पूर्व जिलाध्यक्ष लड्डू लाल लोधा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को लोकतांत्रिक नीति अपनाते हुए रोडवेज श्रमिक संगठनों की 21 सूत्रीय मांगों का समाधान करना चाहिए।

 

महासंघ के पूर्व संयोजक अशोक पाठक ने कहा कि रोडवेज श्रमिक संगठन जब भी अपनी वाजिब मांगों के लिए महासंघ को याद करेगा, महासंघ हमेशा रोडवेज श्रमिक संगठनों के समर्थन में तैयार रहेगा। महासंघ के जिला संरक्षक हरिशंकर गुर्जर ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को अपने अधिकारों से वंचित रखना न्यायोचित नहीं है सरकार राजस्थान रोडवेज श्रमिक संघ की मांगों को संज्ञान में लेकर इनका समाधान करवा कर राहत प्रदान करें।

 

महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार को कर्मचारी संगठनों से वार्ता कर समस्या निस्तारण करना चाहिए आज रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन, आरजीएचएस जैसी सुविधाओं से वंचित रखा गया है सरकार मांगो का समाधान कर लाभ प्रदान करें। धरने में महासंघ के जिला प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, कार्यालय मंत्री बजरंग सिंह सिसोदिया, महासंघ जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल सैनी, राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी नेता देवीलाल बैरवा, राजकुमार जैन, रामस्वरूप जांगिड़, ओमप्रकाश शर्मा, रमेशचंद शर्मा, रामेश्वर कोठारी, रमेश श्रीमाल, चतुर्भुज जांगिड़, गोविंद सिंह निर्वाण आदि कर्मचारी नेताओं ने उपस्थित रहकर धरने को समर्थन दिया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !