Saturday , 5 September 2026
Breaking News

देवनारायण बोर्ड सदस्य का गुर्जर समाज ने किया स्वागत

देवनारायण बोर्ड राजस्थान के सदस्य डॉ. दामोदर गुर्जर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि व देव क्लासेज बूंदी के निदेशक धर्मेंद्र गुर्जर, पूर्व महामंत्री कांग्रेस पार्टी अब्दुल खल्लाक, सेवा दल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष आसिब खान खलीफा के सवाई माधोपुर आगमन पर गुर्जर समाज के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड के सदस्य डॉ. दामोदर गुर्जर ने कहा की समाज हित की जो भी बात होगी उसे मैं राज्य सरकार के समक्ष रखकर समाधान करवाने का पूरा प्रयास करूंगा। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुर्जर ने कहा की सवाई माधोपुर में गुर्जर समाज के लिए छात्रावास का होना अतिआवश्यक है, इस बात को देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिंदर अवाना व राज्य सरकार के समक्ष रखकर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर छात्रावास खुलवाने का प्रयास करूंगा।

 

Devnarayan board member welcomed by Gurjar Samaj in sawai madhopur

 

समाज के पंच पटेलों ने देवनारायण बोर्ड के सदस्य के समक्ष एमबीसी आरक्षण से क्रिमिलेयर व नॉन क्रिमिलेयर के प्रावधान को हटाते हुए एससी, एसटी की तर्ज पर इसे लागू करवाने, एमबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को राजकीय विद्यालय में मिलने वाली छात्रवृत्ति विसंगति से अवगत कराया, जिस पर देवनारायण बोर्ड सदस्य ने सभी समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम में रामजीलाल अध्यापक, रामप्रसाद थानेदार, कमलेश गुर्जर पीटीआई जिलाध्यक्ष गुर्जर कर्मचारी अधिकार परिषद, रूपनारायण गुर्जर प्रधानाध्यापक, ललित किशोर गुर्जर अध्यापक, पायल गुर्जर, राहुल सिंह गुर्जर जिला मंत्री पंचायतीराज शिक्षक संघ, हरिभजन गुर्जर पीटीआई, देवनारायण पीटीआई, रामसहाय गुर्जर, मोतीलाल गुर्जर आदि समाज के कर्मचारी व पंच पटेल उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !