Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दिग्विजय सिंह ने रामदेव के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने रामदेव के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करने की अर्जी दी है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रामदेव ने अपने उत्पादों के प्रचार के लिए ऐसी टिप्पणी की है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिसने यह बयान दिया है, मौजूदा कानून के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

Digvijaya Singh  lodged a police complaint against Baba Ramdev

मैं इंतजार करूंगा, अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। बता दें कि योग गुरु रामदेव का एक वीडियो बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल है। रामदेव वायरल वीडियो में कहते दिख रहे हैं, जैसे लव जि*हाद, वोट जि*हाद चल रहा है वैसे ही शरबत जि*हाद भी चल रहा है। रामदेव ने कुछ वक्त पहले अपने एक शरबत के प्रचार के लिए एक प्रतिष्ठित शरबत ब्रांड पर टिप्पणी की थी। रामदेव ने कहा था कि वह ब्रांड शरबत जि*हाद कर रहा है और उसे खरीदने से देश में मस्जिद और मदरसे बनेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामदेव ने सांप्रदायिक त*नाव फैलाने की कोशिश की है। भाजपा और आरएसएस धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैला रहे हैं। रामदेव भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इसे हे*ट स्पीच बताया और कहा कि रामदेव जिस ब्रांड की बात कर रहे हैं, वह कंपनी दशकों से देश में आयुर्वेदिक और यूनानी उत्पाद बना रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामदेव उस पर इसलिए ह*मला कर रहे हैं, क्योंकि उसका मालिक मुसलमान है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !