Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान : जिला कलक्टर

जिला क्रीड़ा परिषद की बैठक हुई आयोजित

जिला क्रीड़ा परिषद की बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। खेलने से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में अभिवृद्धि होती है। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों के साथ-साथ खेल विभाग के मैदानों पर व्यापक रूप से खेलकूद गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने खेलों को बच्चों की जिंदगी का हिस्सा बनाने, प्रत्येक स्कूल व कॉलेज में अध्ययनरत बच्चों के लिए उनकी आयु के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के निर्देश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य को दिए। उन्होंने खेल स्टेडियम बौंली हेतु भूमि आवंटन का प्रस्ताव 3 दिवस में जिला कलक्टर कार्यालय को भिजवाने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी बौंली विनीता स्वामी को दिए है। खेल स्टेडियम स्थित बैडमिन्टन हॉल को विद्युत खर्च, साफ-सफाई व रख-रखाव, हॉल का अवांछित गतिविधियों में दुरूपयोग न करने, हॉल का खेल गतिविधियों में ही उपयोग करने की शर्त पर अन्य एजेन्सी के माध्यम से संचालन के निर्देश भी दिए है। जिला कलक्टर ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों पर मेजर ध्यानचन्द खेल स्टेडियम स्थापित करने हेतु आवंटित भूमि का सीमाज्ञान, पौधारोपण आदि कार्य करवाकर वहां खेलकूद गतिविधियों आयोजित करने तथा उनकी चारदीवारी का एस्टिमेंट बनवाने के निर्देश संबंधित उपखण्ड अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लाखन सिंह, जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी को दिए है।

 

District Sports Council meeting held

 

इसके साथ-साथ उन्होंने खेल स्टेडियम सवाई माधोपुर में महिला एवं पुरूष शौचालयों के निर्माण, खेल स्टेडियम के दर्शक-दीर्घा के नीचे स्थित स्थानों को किराए पर आवंटित करने, मुख्य सड़क से लगती सीमा पर वाणिज्यिक दुकानों के निर्माण की सम्भावना तलाशने हेतु यूआईटी सचिव बृजेन्द्र मीना एवं जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी को दिए है। वहीं खेल स्टेडियम के अंदर वॉकिंग ट्रेक के पास स्थित दोनों ट्रांसफार्मरों पर तारबंदी कराने के निर्देश विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ए.के. बुजैठिया को दिए। उन्होंने इंदिरा मैदान की साफ-सफाई, वॉकिंग ट्रेक, पौधारोपण करवाने, दीवारों पर खेलों से संबंधित चित्रकारी व स्लोगन लिखवाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए है। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर की चारदीवारी सहित जिले के अन्य खेल मैदानों पर खेलकूद गतिविधियां आयोजित करने में आ रही अड़चनो, अतिक्रमण को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, पुलिस उपाधीक्षक शहर हेमेन्द्र शर्मा, सहायक निदेशक शिक्षा विभाग कालूराम बैरवा, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !