Sunday , 6 September 2026
Breaking News

वित्तीय लेनदेन में पब्लिक वाई-फाई का न करें उपयोग

जयपुर: मुख्य सचिवों के तृतीय राष्ट्रीय सम्मेलन में सायबर सुरक्षा- उभरती चुनौतियां विषय पर पर देशभर में सायबर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया था। राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इस सम्बंध में जारी गाइडलाइन के अनुसार बैंकिंग लेनदेन, व्यापारिक अकाउंट, ईमेल आदि उपयोग करते समय पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करने से बचें।

 

Do not use public Wi-Fi for financial transactions

 

 

वर्चुअल, प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का उपयोग करें, खुले हुए वाई-फाई नेटवर्क से अपनी डिवाइस को ऑटो कनेक्ट करने का ऑप्शन ऑफ रखें, फायरवाल और एंटी वायरस का उपयोग करे और सुरक्षित ट्रांजेक्शन के लिए पब्लिक वाई-फाई की जगह अपने मोबाइल नेटवर्क का उपयोग करें। https://  से शुरू होने वाली वेबसाइट को ही काम में लें। कोई विज्ञापन सं*दिग्ध लगे तो इसकी सूचना https://www-cybercrime-gov-in/  या टोल फ्री 1930 पर दें। जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रामाणिक ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर का उपयोग करें। अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखें।

 

 

 

 

एंटी-वायरस और एंटी-मैलवेयर समाधान स्थापित करें। अपने एंटी-वायरस और एंटी-मैलवेयर समाधान को अपडेट रखें, मजबूत लॉगिन पासवर्ड का उपयोग करें और उन्हें समय-समय पर बदलें। अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और डेटा का नियमित रूप से बैकअप लें। हार्डवेयर विफलता या सायबर ह*मलों जैसी घटनाओं के मामले में बैकअप होने से महत्वपूर्ण जानकारी बहाल करने में मदद मिल सकती है। आपदा की स्थिति में डेटा के नुकसान से बचने के लिए महत्वपूर्ण डेटा की कई प्रतियाँ विभिन्न स्थानों पर रखें। अपने बैकअप का समय-समय पर परीक्षण और सत्यापन करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जब आवश्यक हो, तो उनका पुनर्स्थापन के लिए उपयोग किया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !