Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बहुचर्चित देवी राम मुल्लाका ह*त्याकां*ड का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

25 हजार के इनामी आरोपी शिवगणेश उर्फ कंजर गुर्जर को इंदौर जिले के एक मंदिर के बाहर घेर कर पकड़ा

जयपुर: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस (Anti Gangster Task Force Police) मुख्यालय की टीम ने बहुचर्चित देवी राम मुल्लाका (Deviram Mullaka) ह*त्याकां*ड के 25 हजार के इनामी आरोपी शिवगणेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) जिले के एक मंदिर के बाहर घेरा देकर पकड़ा है। पुलिस के अनुसार एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (Anti Ganster Task Force) पुलिस मुख्यालय की टीम ने डीग जिले में 3 साल पहले बहुचर्चित रहे देवी राम मुल्लाका ह*त्याकां*ड के एक और आरोपी शिवगणेश उर्फ कंजर गुर्जर पुत्र रामा उर्फ रामचरण निवासी मुल्लाका कामां को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

 

आरोपी के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक, डीग द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। टीम ने आरोपी को अग्रिम कार्रवाई हेतु कामां (Kaman) थाना पुलिस को सौंप दिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (Additional Director General Of Police) एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) एवं अपराध दिनेश एमएन (ADG Dinesh MN) ने जानकारी देते बताया कि उपमहानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव (Deputy Inspector General of Police Yogesh Yadav) के सुपरविजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एजीटीएफ सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में इनामी, वांछित अपराधियों, गैं*गस्टर आदि के बारे में सूचना एकत्रित कर एएसआई शैलेंद्र कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल मदनलाल शर्मा, कांस्टेबल बृजेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल श्रवण कुमार की एक विशेष टीम बनाकर रवाना की गई।

 

 

 

Famous Devi Ram Mullaka Case Kaman Bharatpur Police

 

 

 

एडीजी दिनेश ने बताया कि टीम के सदस्य एएसआई शैलेंद्र कुमार शर्मा और कांस्टेबल बृजेश कुमार शर्मा को सूचना मिली कि ह*त्याकां*ड में शामिल 25 हजार का इनामी आरोपी शिव गणेश गुर्जर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में फरारी काट रहा है। पुलिस को इंदौर के संगम नगर स्थित खड़ा गणेश मंदिर में आरोपी के आने की सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे घेरा देकर पकड़ लिया गया।

 

 

 

एडीजी एमएन ने बताया कि घटना 11 जून, 2021 की है। देवी राम गुर्जर निवासी मुल्लाका सुबह गांव से खरीददारी करने कामां की ओर बाइक लेकर निकले थे। रास्ते में पुरानी रं*जिश के चलते गांव के ही रामावतार पुत्र रामप्रसाद पक्ष के 20-22 लोगों ने लोहे के सरियों और ला*ठियों से ह*मला कर दिया और म*रा हुआ समझकर हवाई फा*यर करते हुए गांव में आये। आरोपियों ने गांव में भी फा*यरिंग की, जिसमें तीन बच्चे व चार अन्य घायल हो गये। गंभीर घायल देवीलाल को जयपुर लाते समय महुआ से पहले ही दम तोड़ दिया था।

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 21 आरोपी है, जिनमें से 8 आरोपियों को घटना के बाद ही थाना कामां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और 13 आरोपी फरार हो गये। जिन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पिछले डेढ़ महीने में फरार आरोपियों में से 10 आरोपियों को एजीटीएफ व कामां पुलिस ने पकड़ लिया है, बाकी शेष बचे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस प्रकरण की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एजीटीएफ सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में की गई। इस संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई शैलेंद्र शर्मा और कांस्टेबल बृजेश कुमार की विशेष भूमिका रही है। हेड कांस्टेबल मदन लाल शर्मा, कांस्टेबल श्रवण कुमार और कुलदीप सिंह का भी सराहनीय सहयोग रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !