Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रैगर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

सवाई माधोपुर: रैगर छात्रावास प्रबन्ध समिति सवाई माधोपुर के तत्वावधान में रैगर समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह गत रविवार को आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवाई विधायक रामसहाय वर्मा रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष रैगर छात्रावास प्रबन्ध समिति सवाई माधोपुर नेमराज बाकोलिया द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय रैगर महासभा लीलावती वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान प्रांतीय रैगर महासभा दयानंद कुलदीप, अध्यक्ष निर्माण समिति रैगर छात्रावास जयपुर धर्मराज दीवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय रैगर महासभा जिला सवाई माधोपुर रामदयाल वर्मा और दीनदयाल तसीवाल रहे।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव की प्रतिमा को माला पहनाकर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात भामाशाहों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। ततपश्चात रैगर छात्रावास प्रबन्ध समिति की नव कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण किया गया, जिसमें अध्यक्ष केदारलाल ढिंढोरिया सहित 41 पदाधिकारियों को रैगर छात्रावास के पूर्व अध्यक्ष नेमराज बाकोलिया ने पद की गरिमा एवं कर्तव्यनिष्ठा , ईमानदारी से दायित्व निर्वहन की शपथ दिलवाई।

 

 

 

Felicitation ceremony of Raigar Samaj was organized in sawai madhopur

 

 

 

 

इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा 2024 में 75% व इससे अधिक अंक हासिल करने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं में क्रमश 75 एवं 85 कुल 160 तथा 35 नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं के हिमांशु वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा चौथ का बरवाड़ा को 98.33 %, कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में भीम प्रकाश नारोलिया पुत्र सूरज नारायण वर्मा भगवतगढ़ को 96.40% तथा कला वर्ग में कविता रैगर पुत्री रामकेश रैगर पलासोद को 93. 80% अंक हासिल करने पर 1100 -1100 रुपये नकद उपहार स्वरूप संस्था द्वारा प्रदान किये गए।

 

वक्ताओं द्वारा प्रतिभाओं को सम्बोधित करते हुए अपना लक्ष्य बनाकर, दृढ़ संकल्प के साथ कठोर महेनत करने, अपनी अंतर्निहित शक्ति को पहचाने तथा मोबाइल के दुष्परिणाम एवं दुष्प्रभावों से बचने का संदेश दिया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !