Saturday , 5 September 2026
Breaking News

झारखंड में मुंबई-हावड़ा मेल के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, दो लोगों की मौ*त, पांच घायल

झारखंड: झारखंड (Jharkhand) के सरायकेला-खरसावां (Seraikela Kharsawan) जिले में आज मंगलवार की सुबह मुंबई-हावड़ा मेल (Mumbai Hawrah Mail Train) हा*दसे में दो लोगों की मौ*त हो गई है। पांच लोग घायल हुए हैं। रेलवे (Indian Railways) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इन मौ*तों की पुष्टि की है। घायलों में एक घायल की स्थिति गंभीर है। शुरुआती खबरों में छह लोगों के घायल होने की बात कही गई थी। यह रेल हा*दसा बड़ाबंबू के नजदीक सुबह पौने चार बजे हुआ है।

यह जगह जमशेदपुर (Jamshedpur) से 80 किलोमीटर दूर है और दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिविजन के तहत आती है। हावड़ा (Hawrah) – मुंबई (Mumbai) मेल एक्सप्रेस (Mail Express) के कोच पटरी से उतरने के बाद बगल में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए है। जिस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे उसका नाम हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस (Mumbai Hawrah Mail Express Train) है। ट्रेन का नंबर 12810 है। हा*दसे की वजह से कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट भी किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ओमप्रकाश चरण ने कहा- इस दुर्घटनास्थल के सामने ही एक और मालगाड़ी पटरी से उतरी है, लेकिन अभी ये पता नहीं चला है कि क्या दोनों हा*दसे साथ-साथ हुए है।

10 coaches of Mumbai-Howrah mail derail in Jharkhand

हा*दसे के बाद कई ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनें मंजिल से पहले ही रोकी गई:

मेल हा*दसे के बाद कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से डायवर्ट किया गया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें 22861 हावड़ा-कांटाबाजी एक्सप्रेस, 08015/18019 खड़गपुर धनबाद एक्सप्रेस और 12021/12022 हावड़ा बारबिल एक्सप्रेस शामिल हैं।

18114 बिलासपुर टाटा एक्सप्रेस को राउरकेला में रोका गया है। 18190 एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस को चक्रधरपुर और 18011 हावड़ा चक्रधरपुर एक्सप्रेस को आगरा में रोका गया है। हा*दसे में घायल लोगों को चक्रधरपुर पहुंचाया गया है। वहीं बाकी यात्रियों को बसों के जरिये उनकी मंजिल तक पहुंचाने की कोशिश हो रही है।

रेलवे ने लोगों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर:

चक्रधरपुर.- 06587238072

टाटानगर – 06572290324

हावड़ा – 9433357920

राउरकेला– 06612501072, 06612500244

रांची – 0651-27-87115

एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क – 033-26382217, 9433357920

एसएचएम हेल्प डेस्क– 6295531471, 7595074427

केजीपी हेल्प डेस्क-: 03222-293764

सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नं- 55993 पीएंडी टी 022-22694040

मुंबई – 022-22694040

नागपुर– 7757912790

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !