Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रीट परीक्षा देकर लौट रही महिला अभ्यर्थी की हादसे में हुई मौत

रीट परीक्षा देकर लौट रही एक महिला अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। गत रविवार को टोंक – सवाई माधोपुर हाइवे पर टोंक से रीट की परीक्षा देकर मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आ रहे दम्पति के किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। मृतक महिला अभ्यर्थी रीट की परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से पति के साथ सवाई माधोपुर की ओर आ रही थी।पुलिस के अनुसार मृतका सवाई माधोपुर के जटवाड़ा निवासी है।
Female candidate returning after giving reet exam dies in accident in tonk sawai madhopur highway
मृतक अभ्यर्थी का नाम सुमन पत्नी कृष्ण कुमार सोनी है। उनके साथ पाँच साल का पुत्र रोनक भी था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अभ्यर्थी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर टोंक जिले में रविवार को रीट की परीक्षा देने गई थी। दोपहर 3 बजे टोंक से सवाई माधोपुर लौटते समय हाइवे पर गुमानपुरा टोल नाके से 500 मीटर पहले पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे सुमन घायल हो गई।
घायल पत्नी को उसके पति ने लोगों की सहायता से टोंक के निजी चिकित्सालय में भर्ती करावाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद महिला के शव को उनियारा ले कर आए। जहां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एएसआई रतनलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजन की ओर से मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतका का पीहर अलीगढ़ में है। ऐसे में जब शव को उनियारा ले जाया गया तो काफी संख्या में अलीगढ़ से मृतका के परिजन यहां एकत्रित हो गए। परिजनों के अनुसार मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनमे सबसे बड़ा 9 वर्ष का पुत्र ,7 वर्ष की पुत्री तथा 5 वर्ष का पुत्र है जो घटना के समय साथ में था। हादसे में मृतका के पति और पुत्र रौनक के मामूली चोट आई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

1,680 patients treated and 13 safe deliveries in 24 hours in gangapur city general hospital Vikalp Times

24 घंटे में 1680 मरीजों का इलाज, 13 सुरक्षित प्रसव

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: जिला अस्पताल गंगापुर सिटी (Gangapur City) में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !