Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पानी की निर्बाध आपूर्ति एवं पेयजल के प्रभावी प्रबन्धन हेतु फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय पर रहे उपस्थित : डॉ. समित शर्मा

सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों के अवकाश निरस्त, बिना पूर्व अनुमति के नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने वर्तमान में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पेयजल के प्रभावी प्रबन्धन हेतु सभी फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना सक्षम अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडेंगे। यदि कोई अधिकारी एवं कार्मिक 3 दिवस से अधिक छुट्टी पर है तो उसे निरस्त किया जायेगा। ज़िले के अधिकारियों एवं कार्मिकों को आगामी आदेशों तक ग्रीष्मकाल में अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा किन्तु अति आवश्यक होने पर ज़िले का अधीक्षण अभियंता अधिकतम 3 दिन का अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे, जिसकी सूचना मुख्यालय को देनी होगी। अपरिहार्य परिस्थितियों में अधीक्षण अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता का अवकाश शासन सचिव स्तर से स्वीकृत किया जाएगा। शासन सचिव ने बताया कि पीक लोड की स्थिति में बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर डेडिकेटेड फीडर एवं पम्प हाउस की विद्युत आपूर्ति लाईनों में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखेंगे, जिससे विद्युत ट्रिपिंग, फाल्ट आदि के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं हो सके।

 

Field officers and employees remained present at the headquarters for uninterrupted supply of water and effective management of drinking water Dr. Samit Sharm

 

जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के दौरान डायरेक्ट बूस्टर लगाने के कारण अंतिम छोर के उपभोक्ताओं को पेयजल उपलब्धता में समस्या आ रही है ऐसे क्षेत्रों में विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जिला प्रशासन के सहयोग से पेयजल आपूर्ति के दौरान विद्युत आपूर्ति बन्द करवाये जाने कि विकल्प अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। शासन सचिव ने बताया कि गर्मी के दौरान पेयजल संबंधी सभी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 0141-2222585 है। इसी प्रकार जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किये गये है, जो प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक कार्यशील रहेंगे। विभाग ने प्रत्येक जिले के लिए समस्या समाधान हेतु  व्हाट्सएप नंबर भी विभागीय वेबसाइट पर जारी किए हैं जिससे शिकायतकर्ता अपनी शिकायत, नाम, पता, लोकेशन और मोबाइल नंबर उस पर भेज सकते हैं। राज्य स्तर एवं जिलों में स्थापित कंट्रोल रूम सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उनकी नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी। आमजन को राहत पहुंचाने के लिए इन कंट्रोल रूम नम्बरों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा और इन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जायेगा।

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !