Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गलता मंदिर के पुजारी पर धा*रदार हथि*यार से ह*मला

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित गलता मंदिर में रविवार देर शाम 6 बजे करीबन मंदिर के पुजारी पर एक व्यक्ति ने अचानक धा*रदार हथि*यार से ह*मला कर दिया। हम*ले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गलता मंदिर के पुजारी लक्ष्मीकांत शर्मा उर्फ रामाकांत ने बताया कि वह शाम के समय मंदिर में नियमित सेवा-पूजा का कार्य कर रहे थे।

 

Galta temple priest police sawai madhopur news 03 feb 26

 

 

इसी दौरान मंदिर के पास ही रहने वाला रतन माली मंदिर में आया। पुजारी ने उसे दर्शनार्थी समझा, लेकिन कुछ ही क्षणों में आरोपी ने अपने थैले से कु*ल्हाड़ी निकालकर पीछे से पुजारी पर ह*मला कर दिया। अचानक हुए ह*मले से पुजारी ने बचने का प्रयास किया, लेकिन कु*ल्हाड़ी का वा*र उनके हाथ पर लग गया, जिससे हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और खू*न बहने लगा। घायल अवस्था में पुजारी को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुजारी द्वारा परिजनों को दी गई।

 

 

 

मौके पर पहुंचे परिजन घायल पुजारी को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हाथ में करीब 27 टांके लगाए। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित पुजारी ने कोतवाली थाने में आरोपी रतन माली के खिलाफ धा*रदार ह*थियार से ह*मला और मा*रपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !