Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सोलर प्लांट में डकैती करने वाली गैंग का सरगना गिरफ्तार, 4 जिलों के 13 मामलों में है वांछित

बाड़मेर थाना शिव इलाके के आरंग गांव स्थित सोलर प्लांट में हुई डकैती की घटना में पुलिस ने गैंग के सरगना श्रवण सिंह राजपूत पुत्र अनोप सिंह निवासी नाथडाऊ थाना चामू जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर बाड़मेर जिले से 5000 रुपये और जैसलमेर से 500 रुपये इनाम घोषित है। एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि गत 14 जनवरी को आरंग गांव में स्थित सोलर प्लांट पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर जालम सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि बीती रात करीब 2:00 बजे बिना नंबरी गाड़ियों में करीब 15-20 हथियारबंद लोग जबरन प्लांट में घुस गए।

 

बदमाशों ने उसके व उसके ड्राइवर सुजान दान के साथ मारपीट की और अपनी गाड़ी में डाल राजमथाई की ओर ले गए। जहां लोहे के सरियों और लात-घूंसों से मारपीट कर गले में पहनी सोने की चेन, नगद रुपए छीन लिए। उन्होंने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह और सीओ धर्मेंद्र डूकिया के सुपरविजन में अभियान चलाया जा रहा है। सरगना श्रवण सिंह के बारे में डीएसटी के कांस्टेबल शिवरतन और निम्ब सिंह को मिली सूचना पर एसएचओ शिव राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर एवं डीएसटी से विशेष टीम गठित की गई।

 

Gang leader arrested for robbery in solar plant in barmer

 

जोधपुर के थाना बालेसर इलाके में गांव कुई इन्दा में फरारी काट रहे गैंग के सरगना श्रवण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने सोलर प्लांट के सिक्योरिटी के ठेके के आपसी विवाद पर एक ठेकेदार से सुपारी लेकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। सरगना श्रवण सिंह आला दर्जे का बदमाश है जो पूर्व में हत्या, डकैती, अपहरण, फिरौती, चोरी, अवैध हथियार रखने की कुल 4 प्रकरणों में जेल जा चुका है। यह नाबालिक और पढ़े-लिखे युवाओं को पैसे का लालच देकर अपनी गैंग में शामिल कर गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम गैंग के अन्य सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है।

 

चार जिलों के 14 प्रकरणों में वांछित

 

आरोपी थाना शिव बाड़मेर में सोलर प्लांट में डकैती एवं थाना जसोल बाड़मेर में हत्या का प्रयास व फायरिंग, थाना कोलायत बीकानेर में सोलर प्लांट में डकैती, चोरी व हत्या का प्रयास के 3 प्रकरण, थाना सांगड के लाला सोलर प्लांट में डकैती, थाना सांकड़ा जैसलमेर में चोरी की तीन वारदातों, थाना देचू जोधपुर ग्रामीण में बस जलाने के मामले में, थाना चामू जोधपुर ग्रामीण ने जीरा चोरी, मारपीट व चोरी के 2 मामलों और थाना शेरगढ़ जोधपुर ग्रामीण में शादी समारोह में अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में वांछित चल रहा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !