Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मथुरा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली-मुंबई मार्ग हुआ ठप

आज रविवार सुबह भिलाई से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी वृंदावन और आझई के बीच पटरी से उतर गई। अपरूट की इस मालगाड़ी के चार डिब्बे डाउन रूट तक पहुंच गए। खंभा और ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण दिल्ली-मुंबई मार्ग पर ट्रेन संचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रूट बदलकर गुजारा गया। दुर्घटना की जांच की कमेटी बना दी गई है।

goods train derailed in Mathura, Delhi-Mumbai railway route effect

ये घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गाजियाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी छटीकरा के निकट खंभा नंबर 1408 के पास पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के चार डिब्बों में दो डिब्बे विद्युत खंभों से जा टकराए और डाउन रूट तक पहुंच गए। अप और डाउन रूट बाधित होते ही ट्रेनों को जहां के तहां सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया। घटना की जानकारी होने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ब्रेक डाउन स्पेशल की सहायता से डिब्बों को हटाने और पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया। ओएचई और खंभों को भी दुरुस्त किया जाने लगा। देर रात तक मरम्मत कार्य जारी था।

दुर्घटना की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। ट्रैक को सही करने का काम चल रहा है। पहले तीसरी लाइन शुरू कर यातायात बहाल किया जाएगा। देर रात तक तीनों ट्रैक शुरू कर दिए जाएंगे – एस के श्रीवास्तव (पीआरओ, रेल मंडल आगरा)

ये ट्रेनें हुई डायवर्ट:-

डाउन रूट:-

कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस वाया अलवर-रेवाड़ी-दिल्ली

एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस और नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस वाया आगरा-मितावली-चिपियाना बुजुर्ग-दिल्ली

मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस वाया मथुरा जंक्शन-अलवर-रेवाडी

अप रूट:-

हजरत निजामुद्दीन-मडगांव, अमृतसर-नांदेड़, हजरत निजामु्द्दीन-एर्नाकुलम, नई दिल्ली-सिकंद्राबाद, नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस को वाया चिपियाना बुजुर्ग-मितावली-आगरा होकर गुजारा।

नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल, हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस को रेवाडी-अलवर सवाई माधोपुर होकर गुजारा गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !