Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ने हासिल किए 97 फीसदी अंक

चूरू : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान अजमेर द्वारा आज सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम-2024 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाखाऊ (चूरू) के विद्यार्थी नंदकिशोर ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर गांव को गौरवान्वित किया है।विद्यालय प्रधानाचार्य लियाकत अली ने बताया कि विद्यालय का उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम गुणात्मक व संख्यात्मक रूप से शानदार रहा है। इस परीक्षा में कुल 38 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुये थे, जिनमें से प्रथम श्रेणी में 19, द्वितीय श्रेणी में 13 एवं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण 05 परीक्षार्थी है। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 37 हैं। विद्यालय के छात्र नंद किशोर पुत्र रामेश्वर लाल ने 485 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं, जो कि विद्यालय के लिए एवं जिले के लिए कला वर्ग में गौरव का विषय है।

 

Government school student scored 97 percent marks

 

छात्रा मौसम पुत्री विनय कुमार ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 7 है। संस्था प्रधान लियाकत अली ने विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि के लिये शाला परिवार के सभी सदस्यों एवं छात्र- छात्राओं की कड़ी मेहनत के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अध्ययन एक सतत् प्रक्रिया है, जिसमें जो जितनी मेहनत करता है, वह उसी के अनुसार परिणाम (फल) प्राप्त करता है। इस अवसर पर विद्यालय के राम कुमार पूनियां, एकता, सीमा पूनियां, होशियार चन्द्र सारस्वत, विनोद कुमार ओम प्रकाश कस्वां, हनुमान प्रसाद शर्मा, विजयसिंह, ततहीर जहां, विनोद कुमारी, ममता दर्जी, परमेश्वर लाल, वन्दना, सोना पारीक, जतिन सचदेवा, सौरभ नेहरा व  छात्र-छात्राओं का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश कस्वां ने किया।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !