Sunday , 6 September 2026
Breaking News

हज यात्रा-2025: 9 सितम्बर तक भरे जा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

जयपुर: हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज यात्रा-2025 की कार्य योजना जारी कर दी गई है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितम्बर तक भरे जा सकते हैं। हज प्रशिक्षकों का चयन सितम्बर माह के तृतीय सप्ताह और दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह में किया जाएगा।

 

 

Hajj Yatra-2025 News Update 17 Aug 2025

 

 

टीकाकरण सत्रों का आयोजन अप्रैल वर्ष 2025 के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। सितम्बर, 2024 के तीसरे सप्ताह में रेण्डम डिजिटल द्वारा हज यात्रियों का चयन होगा और चौथे सप्ताह में चयनित हज यात्रियों को अग्रिम हज अदायगी राशि जमा करानी होगी। चयनित हज यात्रियों द्वारा पासपोर्ट, पे इन स्लीप, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मय आवेदन की हार्ड प्रति स्टेट हज कमेटी में जमा कराने की अंतिम तिथि अक्टूबर, 2024 के दूसरे/तीसरे सप्ताह तक होगी।

 

 

 

नवम्बर, 2024 में प्रथम सप्ताह में स्टेट हज इंस्पेक्टरों का चयन होगा और जनवरी 2025 में इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिक्षा सूची में चयनित हज यात्रियों को पासपोर्ट, पे इन स्लीप स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं संबंधित दस्तावेजों स्टेट हज कमेटी में प्रतीक्षा सूची में चयन होने के एक सप्ताह के भीतर जमा कराने होंगे। हज यात्रियों की रवानगी 29 अप्रैल, 2025 से 30 मई 2025 के बीच होगी। कोर हज पीरियड 3 जून से 8 जून, 2025 होगा। चार्टर फ्लाइट द्वारा हज यात्रियों की वापसी 11 जून से 10 जुलाई 2025 की अवधि में होगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !