Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली के लिए हल्ला बोल आंदोलन का आगाज  

न्यू पेंशन स्कीम एंप्लाइज फैडरेशन ऑफ राजस्थान (एनपीएसईएफआर) की सवाई माधोपुर जिला इकाई ने सोमवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से 18 दिसम्बर से प्रस्तावित हल्ला बोल आंदोलन को सफल बनाने हेतु संगठन के प्रदेश सचिव विनोद बारवाल के नेतृत्व में सम्पर्क किया।

 

 

 

 

संगठन के जिला आईटी प्रभारी ओम प्रकाश मीना ने बताया  कि संगठन इसके लिए चरणबद्ध तरीके से गतिविधियां चलायेगा। 18 दिसंबर को हल्ला बोल आंदोलन की शुरुआत करते हुए प्रदर्शन के साथ सभी जिला मुख्यालयों एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर जिलाधीश एवं एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को राजस्थान सिविल सेवा पेंशन नियम 1996 लागू करने के संबंध में ज्ञापन दिया जायेगा।

 

 

 

 

22 दिसंबर 2021 को सभी जिला एवं खंड मुख्यालयों पर अधिसूचना का दहन कर प्रदर्शन किया जाएगा व आगामी 14 जनवरी को राजस्थान सरकार की न्यू पेंशन संबंधी विधेयक की प्रति लिपियों का दहन किया जाएगा।

 

 

Halla Bol movement started for restoration of old pension in sawai madhopur

 

 

सम्पर्क के दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों से इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए आह्वान किया है। सम्पर्क कार्यक्रम में हल्ला  बोल कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी कराया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारम्भिक शिक्षा चन्द्र शेखर जोशी व मंजूलता जैन, अम्बेडकर शिक्षक संघ के महामंत्री रामराज एकट, राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तेजसिहं जाट, सहायक लेखाधिकारी सचिन गुप्ता, कनिष्ठ सहायक रवि बैरवा, नन्द लाल मीना, लोकेश मैरोठा, मरमट, ममता मीना और बुधराज गुर्जर सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !